Sat 31 Oct 2026

ब्रेकिंग

मीडिया प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,

अनिल सिंह सिसौदिया” द्वारा सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुलिस कर्मियों को देश की एकता,अखण्डता एवं सुरक्षा

तिकोनिया पार्क में याद किए गए लौह पुरुष

स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता, बड़े चेहरे रहे नदारद

14 लाख एडवांस लेकर दूसरे को बेची

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: अलाहाबाद हाईकोर्ट की क्लर्क परीक्षा में पकड़े गए दो अभ्यर्थी, दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आए थे!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Jan 5, 2025
Post views : 242

अलाहाबाद हाईकोर्ट की क्लर्क परीक्षा में पकड़े गए दो अभ्यर्थी, दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आए थे!

  उत्तर प्रदेश सुलतानपुर : हाईकोर्ट की क्लर्क परीक्षा के दौरान शनिवार को सुलतानपुर में दो अभ्यर्थी पकड़े गए हैं पुलिस दोनों को थानों पर लाकर विधिक कार्रवाई कर रही है पहला मामला कोतवाली नगर का तो दूसरा मामला कोतवाली कादीपुर का है, जानकारी के अनुसार, शनिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में क्लर्क पद की नियुक्ति के लिए प्रदेश भर में परीक्षा आयोजित की गई थी इसी क्रम में जनपद के विभिन्न सेंटरों में भी परीक्षा चल रही थी इस दौरान कोतवाली नगर के जीडी गोयंका स्कूल में एक मुन्ना भाई क्लास रूम से पकड़ा गया स्कूल की प्रिंसिपल DR. रत्ना पांडेय ने बताया कि मऊ जिले के थाना किरातसराय स्थित कस्बा निवासी प्रवीण पाल पुत्र ओमप्रकाश पाल जौनपुर जिले के निभापुर थाना अंतर्गत कबीरपुर निवासी उमेश पाल पिता पंचम पाल के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था उसने बायो मैट्रिक परीक्षण के बाद स्कूल में प्रवेश किया मेटल डिटेक्टर, तलाशी और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा प्रशस्त ऐप के वेरिफिकेशन के बाद क्लास में पहुंचा था उसे बायो मैट्रिक सुपरवाइजर अंजन कुमार यादव ने पकड़ा इसके बाद उसे कोतवाली लाया गया नगर कोतवाल नारद मुनि सिंह ने बताया आरोपी को पकड़कर पूछताछ की जा रही है तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी वहीं, कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के बरवारीपुर में रणवीर राजकुमार इंटर कॉलेज बरवारीपुर में भी एक मुन्ना भाई पकड़ा गया, जो बिहार के औरंगाबाद के खुदवां थाना अंतर्गत मेघपुर का रहने वाला है उसकी पहचान संतोष कुमार पुत्र जय कुमार सिंह के रूप में हुई है उसे कोतवाली कादीपुर लाया गया है अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया जांच जारी है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन