Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी के मथुरा में बिजली के खंभे से टकराई बाइक, दो दोस्तों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Jun 24, 2025
Post views : 48

यूपी के मथुरा में बिजली के खंभे से टकराई बाइक, दो दोस्तों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत!

    उत्तर प्रदेश मथुरा : दरअसल जनपद में एक तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई, टक्कर होते ही बाइक में आग लग गई और बाइक सवार दो लोगों की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई, स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक और लोग करीब आधे घंटे तक जलते रहे, बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, दोनों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई, घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ लगी रही, यह हादसा मंगलवार सुबह नौझील मांट रोड की है, मिली जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान लखन (24) पुत्र उदयवीर सिंह और तेजपाल (28) पुुत्र क्षेत्रपाल के तौर पर हुई है, दोनों जहांगीरपुर गांव के रहने वाले थे, लखन ने तीन दिन पहले ही वृंदावन से नई बाइक खरीदी थी, इसी बाइक से दोनों दोस्त मंगलवार तड़के वृंदावन से अपने गांव लौट रहे थे, जिले के नौझील मांट रोड पर इनकी तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई, हादसा इतना भयानक था, कि बाइक टकराने के बाद अचानक आग लगी और जलकर दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जले हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बताया जा रहा है, कि बाइक की स्पीड अधिक होने के कारण बिजली के पोल से टकरा गई, तभी अचानक आग लग गई, जिससे दोनों आग की चपेट में आ गए, वहीं थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया मंगलवार सुबह दो युवक तेज रफ्तार बाइक मांट से नौहैझील के लिए जा रहे थे, मोटर साइकिल बिजली के खंभे से टकरा गई और अचानक बाइक में आग लगी, बाइक सवार लखन और तेजपाल दोनों दोस्त थे, मौके पर जलने के कारण दोनों की मौत हो गई परिजनों को सूचना दे दी गई है मामले की जांच के लिए CCTV कैमरों की मदद ली जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन