Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: पुलिस को चकमा देकर भागने के मामलें दो पुलिसकर्मी हुए निलंबित

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Jun 13, 2025
Post views : 75

कार्रवाई से लापरवाह कर्मियों में मचा हड़कंप

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान✍️

उन्नाव। जिला अस्पताल चौकी पर पूछताछ के लिए लाया गया चोरी के मामलें में आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पहले तो पुलिस इस मामले को दबाती रही। लेकिन मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने दो आरक्षियों को निलंबित कर दिया। कार्रवाई से लापरवाह कर्मियों में हड़कंप मचा है। बता दें कि जिला अस्पताल में पिछले एक माह में लगातार एसी के आउटडोर चोरी के मामले में ब्लड बैंक केंद्र प्रभारी अनुराग कुमार ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। बुधवार को जांच में जुटी चौकी पुलिस ने शक के आधार पर दो संदिग्ध आरोपी सदर कोतवाली क्षेत्र के तालिब सरांय निवासी अली अहमद और गुलजार को हिरासत में लिया था। दोनों आपस में ससुर दामाद है। गुरुवार को वहां पूछताछ हो पाती। इससे पहले ही आरोपी गुलजार पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। जब इसकी जानकारी पुलिसकर्मियों को हुई तो पसीने छूट गए। काफी तलाश करने के बाद भी आरोपी का कोई पता नहीं लगा। चौकी पुलिस मामले को दबाने के प्रयास में जुटी रही।

[video width="848" height="478" mp4="https://thelucknowtimes.in/wp-content/uploads/2025/06/VID-20250612-WA0008.mp4"][/video]

सोशल मीडिया में आरोपी का भागने का वीडियो वायरल हो गया था। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी दीपक भूकर ने सीओ सिटी से जांच कराई तो प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आई। इस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एसपी दीपक भूकर ने लापरवाही बरतने पर हेड कांस्टेबल जितेंद्र सरोज और कांस्टेबल लोकेंद्र को तत्काल प्रभाव से निलबिंत कर दिया। भागे हुए आरोपी की तलाश अभी भी की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन