Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: उन्नाव के युवा सपा नेता अंकित सिंह परिहार को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Oct 31, 2025
Post views : 232

प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए, टीवी चैनलों पर रखेंगे पार्टी का पक्ष

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। समाजवादी पार्टी ने उन्नाव के युवा नेता अंकित सिंह परिहार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष ने परिहार को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। अब वे प्रदेश स्तर पर टीवी चैनलों और मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सपा का पक्ष मजबूती से रखेंगे। अंकित सिंह परिहार 2022 के विधानसभा चुनाव में भगवंतनगर सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रह चुके हैं। संगठन में उनकी सक्रियता और जमीन से जुड़ाव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी दी है। कुछ दिन पहले ही अंकित सिंह परिहार की मुलाकात अखिलेश यादव से लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में हुई थी। माना जा रहा है कि उसी दौरान उन्हें संगठन में नई भूमिका को लेकर संकेत मिले थे। अंकित परिहार ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहेगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का जो भरोसा उन पर जताया गया है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। प्रदेश में युवाओं की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए सपा संगठन लगातार नए चेहरों को मौका दे रही है, जिसमें अंकित परिहार का नाम अब एक और सशक्त जोड़ के रूप में सामने आया है।  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन