Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद में विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Jan 25, 2025
Post views : 200

15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद में विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया!

    उत्तर प्रदेश रामपुर : उत्तर प्रदेश 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद में विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी नन्द किशोर कलाल ने किला परिसर स्थल पर विभिन्न स्कूली बच्चों को मतदाता जागरूकता के सम्बन्ध में मतदाता शपथ दिलायी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्र तक व्यापक स्तर पर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना है और अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि जाति, धर्म, वर्ग एवं सामुदाय से परे होकर मतदान की भावना के अनुरूप अधिक से अधिक मतदान करें तथा अपने आस-पास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें और लोकतंत्र में अपने मताधिकार का शत-प्रतिशत उपयोग करें।   इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने किला परिसर से गांधी समाधि स्थल तक आयोजित मतदाता जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली में 2000 से अधिक छात्र व छात्राओं ने प्रतिभा किया।  

तत्पश्चात सिविल लाइन स्थित जिला सहकारी बैंक सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

  मुख्य विकास अधिकारी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ कर अधिकारियों और स्कूली बच्चों को मतदाता शपथ दिलायी कि-’’हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।   पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, सुपर वाइजर एवं जनपद स्तर पर चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निबन्ध प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, स्लोगन आदि में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा नए मतदाताओं को वोटर आईडी कार्डों का वितरण भी किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक एवं जागकरूता गीत प्रस्तुत करके लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने का संदेश दिया।   इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) हेम सिंह व नगर मजिस्ट्रेट संदीप कुमार वर्मा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्ट्रेट में कार्यरत समस्त अधिकारियों व कार्मिकों को सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई। जनपद की समस्त तहसीलों पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया!     रिपोर्ट:- सलीम खान/आसिम अज़ीज़

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन