Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

पुलिस जांच में जुटी

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ईओ कार्यालय में दंडवत लेट गए सभासद

घायल बेटे को देखने रायपुर से आया था घर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हरियाली का महाअभियान शुरू

बिजली कटौती को लेकर सपा नेताओं ने एसडीओ से की शिकायत

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: शहर के लड़के से करना चाहती थी शादी,देहाती दूल्हे से किया इनकार,फतेहपुर में बिना दुल्हन लिए लौटी बारात,बाराती भागकर बचाए जान

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Feb 19, 2025
Post views : 139

शहर के लड़के से करना चाहती थी शादी,देहाती दूल्हे से किया इनकार,फतेहपुर में बिना दुल्हन लिए लौटी बारात,बाराती भागकर बचाए जान

https://youtu.be/yGlZe3U786w दरअसल यूपी के फतेहपुर जनपद में बिना दुल्हन लिए ही बारात वापस घर लौट गई,इस दौरान बरातियों ने भाग कर अपनी जान बचाई,सुबह मामले की शिकायत पुलिस से की गई,शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया,जिसके बाद दोनों पक्षों ने अपनी अपनी बात सुनाई,सुनिए   असोथर थानाक्षेत्र के बेरूई गांव निवासी वीरेंद्र लोधी ने अपने लड़के धर्मवीर की शादी थरियांव थाना क्षेत्र के दनियालपुर गांव निवासी रामसजीवन लोधी की पुत्री सरिता देवी की के साथ तय की थी। शादी तय होने के बाद दोनों पक्षों ने शादी की शुभ मुहूर्त भी निकलवा ली। शादी से पूर्व के कार्यक्रम भी पूरी तरह से संपन्न हो चुके थे। दोनों पक्षों की तरफ से अपने-अपने रिश्तेदारों को निमंत्रण भी भेजा गया था।   बीती रात 18 फरवरी को बेरूई गांव से दनियालपुर गांव बारात आनी थी। बारात जाने के लिए कई गाड़ियों का इंतजाम किया गया। जिसमें रिश्तेदारों समेत सैकड़ो बाराती बारात लेकर पहुंचे थे। बारातियों के खाने पीने के लिए व्यवस्था भी अच्छी कराई गई थी। इस दौरान डीजे की धुन पर बाराती जमकर थिरक रहे थे। कुछ देर बाद शादी से पूर्व चढ़ाव का कार्यक्रम शुरू हुआ। लड़के पक्ष की तरफ से दुल्हन के लिए चढ़ाव में जेवरात भी दे दिए गए। थोड़ी देर बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया।   इसी दौरान हंगामा शुरू हो गया हंगामा के बीच नौबत मारपीट तक पहुंच गई। किसी तरह बारातियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। कुछ देर बाद बारात बिना दुल्हन लिए ही घर वापस लौट आई। सुबह दूल्हे की तरफ से स्थानीय थाने में मामले की शिकायत की गई। शिकायत करते हुए दूल्हे की परिजनों ने आरोप लगाया की शादी से पूर्व चढ़ाव चढ़ाने की रस्म अदा करने के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और जेवरात भी रखवा लिए।   जब जेवरात वापस मांगे गए तो खरी खोटी सुनाते हुए मारपीट पर अमादा हो गए। इसके बाद हम लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। सुबह दोनों पक्षों को पुलिस ने थाने बुलाया इसके बाद दोनों के बीच सुलह समझौता हुआ। वहीं मामले में थरियांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया है।  

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हो चुकी थी शादी

  बताया जा रहा है कि बीते 23 जनवरी 2025 को जनपद के हसवा विकासखंड में आयोजित हुए सामूहिक विवाह योजना में दोनों ने शादी कर ली थी। इस दौरान दुल्हन दूल्हे के साथ अपने ससुराल न आकर अपने परिजनों के साथ माइके चली गई थी। बताते हैं कि उस दौरान भी दुल्हन ने दूल्हे को नापसंद कर अपने परिजनों से विरोध जताया था। लेकिन परिजनों की लाज लज्जा को लेकर दुल्हन शांत रही। परिजनों ने सामूहिक विवाह के बाद घर से शादी का कार्यक्रम आयोजित किया।   बीती रात दूल्हा बारात लेकर दुल्हन को लेने पहुंचा जहां दुल्हन ने शादी से इंकार कर दूल्हे के जाने साथ से मना कर दिया। बताते हैं कि लड़की दिल्ली में रहती हैं, वह शहर के लड़के से शादी करना चाहती थी। परिजनों ने देहाती लड़के से शादी तय कर दी थी। जिसके चलते लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन