: योगी सरकार ने धार्मिक पर्यटन के लिए खोला पिटारा, अयोध्या, मथुरा, नैमिषारण्य और चित्रकूट के लिए 400 करोड़ रुपए!
THE LUCKNOW TIMES
Fri, Feb 21, 2025
Post views : 81
योगी सरकार ने धार्मिक पर्यटन के लिए खोला पिटारा, अयोध्या, मथुरा, नैमिषारण्य और चित्रकूट के लिए 400 करोड़ रुपए!
उत्तर प्रदेश लखनऊ : यूपी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार लगातार अपने खजानों के पिटारे खोल रही है, प्रदेश सरकार ने अपने 9वें बजट में भी धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अयोध्या, मथुरा, नैमिषारण्य और चित्रकूट धाम के लिए खजाना खोला है सरकार ने आज बजट में इन चारों ही धार्मिक स्थलों पर बेसिक एमेनिटीज और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए करीब 400 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है साथ ही प्रदेश के धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए सड़क राजमार्ग को बेहतर बनाने के लिए अलग से 100 करोड़ रुपए का भी बजट दिया है अपने बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीते 7-8 सालों में धार्मिक पर्यटन बहुत तेजी से उभर कर सामने आया है काशी कॉरिडोर और अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद उत्तर प्रदेश की तरफ पर्यटकों का रुझान काफी तेजी से बढ़ा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2024 में जनवरी से दिसम्बर तक उत्तर प्रदेश में कुल 65 करोड़ से अधिक पर्यटक आए जिनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 14 लाख है इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के विभिन्न धार्मिक स्थलों जैसे अयोध्या, मथुरा, नैमिषारण्य और चित्रकूट धाम के विकास के लिए सरकार ने करीब 400 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किस बजट में किया है इसमें अयोध्या क्षेत्र में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 150 करोड़ रुपए, मथुरा में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 125 करोड़ रुपए तथा नैमिषारण्य में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है वहीं चित्रकूट क्षेत्र में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 50 करोड़ रुपए की व्यवस्था बजट में की गई है इसके अलावा प्रदेश के प्रमुख राज्य/ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर्यटकों की सुविधा के लिए वे-साईड एमेनिटीज के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था अलग से किया गया है!Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन