: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों का हाल बेहाल,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी!
THE LUCKNOW TIMES
Mon, Jan 13, 2025
Post views : 79
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों का हाल बेहाल,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी!
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के नसीपीर मोहल्ला के रहने वाले अशोक कुमार का 22 वर्षीय पुत्र गोलू ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया।परिजन के सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक के पिता अशोक कुमार ने बताया कि मृतक बेटे ने फांसी क्यो लगाई है।इस बात की घर पर किसी को कोई जानकारी नही है।मेरे बेटे ने घर पर कभी किसी परेशानी या अन्य बात को लेकर कोई चर्चा भी नही किया था। कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।परिजन के सूचना पर चौकी प्रभारी कचेहरी मौके पर गए थे।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।युवक के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का कारण परिजनों ने नही बताया हैं!युवक के मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन