Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

नौ लोगों पर रिपोर्ट

वरिष्ठ पत्रकार आशीष पांडेय के पिता डीएन पांडेय का निधन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर दिया स्वच्छता का संदेश

एक डिजाइन ने खोल दी 918 गद्दों की कहानी

पढ़ाने वालों की सेहत का भी सरकार रखेगी हिसाब

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: खीरी में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, CO ने दिया विवादित बयान,अखिलेश ने किया ट्वीट!

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Jan 8, 2025
Post views : 175

खीरी में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, CO ने दिया विवादित बयान,अखिलेश ने किया ट्वीट!

https://youtu.be/1EZxQz-6Pvk उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी : खीरी जिले में एक आरोपी रामचन्द्र मौर्य की कथित पुलिस पिटाई से मौत के बाद परिजनों को समझाने पहुंचे CO पीपी सिंह के वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा कर दिया है CO ने परिजनों से कहा कि न पूरा थाना सस्पेंड होगा, न कोतवाली, न तुम्हें 30 लाख मिलेंगे इसके बाद सियासी बयानबाजी भी होने लगी है सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने CO के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटॉफर्म X पर पोस्ट करके योगी सरकार पर तंज किया है उन्होंने लिखा है कि भाजपा हृदयहीन पार्टी है मझगईं थाना इलाके के रामचंद्र की पुलिस अभिरक्षा में सोमवार को मौत हो गई थी परिजनों ने पुलिस पर रामचंद्र की पिटाई का आरोप लगाया है इसके बाद मंगलवार को शव के पोस्टमार्टम के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन भी किया रामचन्द्र मौर्य के परिवार वाले पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगा रहे हैं परिजनों का कहना है कि रामचंद्र की मौत हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई है वहीं पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान रामचंद्र मौर्य भाग रहा था इसी दौरान हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा पुलिस के मुताबिक रामचन्द्र शराब तस्करी करता था   फिलहाल रामचंद्र मौर्य के परिजन पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस पिटाई से उसकी मौत हुई है घरवालों ने अब तक शव का अंतिम संस्कार भी नहीं किया है परिजन दोषी पुलिसवालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं वहीं मंगलवार रात परिजनों को समझाने पहुंचे सीओ धौरहरा पीपी सिंह ने विवादित बयान दिया है, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है इस पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा कि भाजपा हृदयहीन पार्टी है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन