Fri 23 Oct 2026

ब्रेकिंग

आखिर कब बनेगा रोड क्रासिंग,स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर खड़े हो रहे सवाल,आखिर जिम्मेदार प्रशासन क्यों है मौन।

रामलीला मेला देखकर लौट रहे युवक को पीटा

रामनगरी के लिए रवाना हुईं तीन बसें

गांव में इस निर्मम हत्या से मचा हड़कंप

सपा अध्यक्ष, अखिलेश यादव आज़म खां से जेल में मुलाक़ात करने पहुंचे। 2027को लेकर राजनीति समीकरणों पर चर्चा बहुत खास मानी ज

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

जनता के प्रति रहम दिल डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने गभीर बीमारी के रोगियो : जनता के प्रति रहम दिल डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने गभीर बीमारी के रोगियों को दिए आयुष्मान कार्ड ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

आसिम अज़ीज़

Mon, Oct 5, 2026
Post views : 106

जनता के प्रति रहम दिल डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने गभीर बीमारी के रोगियों को दिए आयुष्मान कार्ड

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

रामपुर। जनपद उत्तर प्रदेश जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने गंभीर बीमारियों और दिव्यांगता से जूझ रहे तीन पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और राहत दिखाई दी। उन्होंने सरकार की इस योजना को जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा सहारा बताया।

ग्राम माटखेड़ा निवासी आसिक अली पुत्र हबीब अहमद, जो लीवर की बीमारी से पीड़ित हैं, को आयुष्मान कार्ड मिलने से उपचार के खर्च को लेकर बड़ी राहत मिली। इसी तरह ज्वालानगर, सदर निवासी प्रभा कुमारी पत्नी धर्मपाल, जो कैंसर से पीड़ित हैं, तथा हघेर रहमत खां, सदर निवासी जराफशा पत्नी इरफान मियां, जो दिव्यांग हैं, को भी आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया।

लाभार्थियों ने बताया कि गंभीर बीमारी के इलाज का खर्च उनके परिवार के लिए चिंता का विषय था।

आयुष्मान कार्ड मिलने से अब उन्हें उपचार के लिए आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिला है। उन्होंने इस सहायता के लिए जिलाधिकारी एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में अपनी समस्याएं लेकर आने वाले जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और पात्र लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जनता दर्शन में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन