Mon 24 Aug 2026

ब्रेकिंग

अजगर मृत नाले में तैरता हुआ लोगों ने देखा वन विभाग की टीम जांच करेंगी। ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर

रामपुर के डीएम इंसानियत का दूसरा नाम अजय कुमार द्विवेदी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

1.14 लाख का माल पकड़ा; डेयरी सील

202वें भोजन वितरण में जरूरतमंदों तक पहुंचा अपनापन

रामलला के दर्शन को पांच बसों को विधायक ने दिखाई झंडी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

रामपुर के डीएम इंसानियत का दूसरा नाम अजय कुमार द्विवेदी ब्यूरो रिपोर : रामपुर के डीएम इंसानियत का दूसरा नाम अजय कुमार द्विवेदी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

आसिम अज़ीज़

Mon, Aug 24, 2026
Post views : 15

रामपुर के डीएम इंसानियत का दूसरा नाम अजय कुमार द्विवेदी

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

रामपुर। जनता दर्शन में डीएम की संवेदनशील पहल, गंभीर रूप से बीमार मासूम के इलाज के लिए चाइल्ड केयर एंड प्रोटेक्शन फंड से तीस हजार रुपये की सहायता

मुरादाबाद में चल रहा है बच्चे का उपचार, डीएम ने पात्र जरूरतमंदों को योजनाओं से जोड़ने के दिए निर्देश

जनता दर्शन में अपनी समस्या लेकर पहुंचे एक जरूरतमंद पिता की पीड़ा को जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने गंभीरता से लेते हुए मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। गंभीर बीमारी से जूझ रहे मासूम के उपचार में आर्थिक कठिनाई बाधा न बने, इसके लिए जिलाधिकारी ने तत्काल विभागीय जांच कराकर चाइल्ड केयर एंड प्रोटेक्शन फंड से 30 हजार रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत कराई। जिलाधिकारी ने स्वयं पीड़ित परिवार को सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

उपचाराधीन मासूम के लिए पिता ने मांगी आर्थिक सहायता जनता दर्शन के दौरान तहसील सदर क्षेत्र के जयारत खुर्मेंवाली, रामपुर निवासी फैय्याज अपने गंभीर रूप से बीमार पुत्र के उपचार के संबंध में जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र का उपचार मुरादाबाद में डॉ. रघु की देखरेख में चल रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बच्चे की दवाओं एवं उपचार का खर्च वहन करने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से उपचार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

स्थलीय जांच में परिवार की आर्थिक स्थिति की हुई पुष्टि

जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी को तत्काल पीड़ित परिवार की स्थलीय जांच कर पारिवारिक एवं आर्थिक स्थिति का सत्यापन करने के निर्देश दिए। विभागीय जांच में परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर पाई गई। साथ ही यह भी सामने आया कि बच्चे के उपचार के लिए परिवार को किसी अन्य सरकारी अथवा गैर-सरकारी स्रोत से आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं हो रही थी तथा परिवार के पास आयुष्मान कार्ड भी उपलब्ध नहीं था।

चाइल्ड केयर एंड प्रोटेक्शन फंड से मिली 30 हजार रुपये की सहायता

जांच में परिवार की आवश्यकता एवं पात्रता की पुष्टि होने के उपरांत जिलाधिकारी ने चाइल्ड केयर एंड प्रोटेक्शन फंड से 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। जिलाधिकारी ने स्वयं प्रार्थी फैय्याज को सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इस सहायता से बच्चे के उपचार एवं आवश्यक दवाओं की व्यवस्था में परिवार को तत्काल राहत मिल सकेगी।

जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना अधिकारियों की प्राथमिकता

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने अन्य फरियादियों की समस्याएं भी गंभीरतापूर्वक सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में मानवीय संवेदनशीलता का विशेष ध्यान रखा जाए। अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि पात्र एवं जरूरतमंद परिवार सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विभागीय स्तर पर पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हें संबंधित योजनाओं से जोड़ने की प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के जरूरतमंद वर्ग तक समयबद्ध ढंग से पहुंच सके।

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन