रामपुर में 24घंटे से लगातार बारिश होने से किसान का मकान भर भरा कर गिर : रामपुर में 24घंटे से लगातार बारिश होने से किसान का मकान भर भरा कर गिर गया। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर
आसिम अज़ीज़
Sun, Sep 27, 2026
रामपुर में 24घंटे से लगातार बारिश होने से किसान का मकान भर भरा कर गिर गया।
ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर
रामपुर। जनपद उत्तर प्रदेश केक्षेत्र खजुरिया में 24घंटे से ज़्यादा वर्ष होने से ग्राम पडपुरी में किसान का मकान भर भरा कर गिर गया।
घटना के समय घर में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि गांव निवासी घनश्याम श्रीवास्तव पुत्र दीनानाथ का कच्चा मकान था, जिस पर तीन सेट डला हुआ था।
लगातार हो रही भीषण बारिश के कारण कच्ची दीवारों ने पानी पी लिया और दीवारें कमजोर हो गईं। जिसके चलते देर रात मकान अचानक भरभराकर गिर गया।पीड़ित किसान घनश्याम श्रीवास्तव ने बताया कि मकान गिरने से घर में रखा घरेलू सामान दब गया और लगभग 40 से 50 हजार रुपये तक का नुकसान हो गया है।
सूचना पर ग्राम प्रधान द्वारा राजस्व विभाग को अवगत करा दिया गया है। ग्राम प्रधान ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन करेगी और पीड़ित को नियमानुसार मुआवजा दिलवाया जाएगा।
Tags :
Rampur news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन