Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

रेस्टोरेंट की लिफ्ट बनी भैय का पिंजरा : आधा घण्टे तक फँसे 10 बच्चों की अटकी रहीं साँसे

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Feb 8, 2026
Post views : 465

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल शहर के राजेंद्रनगर क्षेत्र में सिलेक्शन प्वाइंट निकट स्थित फ्लैशबैक रेस्टोरेंट रविवार शाम को दहशत का केंद्र बन गया। फ्लैशबैक रेस्टोरेंट में मौजूद लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में फेल हो गई।लिफ्ट में भाजपा नेता संजीव शर्मा की बेटी की ननद समेत करीब 10 बच्चे सवार थे जो अचानक अंधेरे में कैद हो गए जिससे चीखपुकार मच गई।

जहाँ मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लिफ्ट ऊपर की ओर बढ़ते ही तेज झटके के साथ रुक गई और कुछ ही सेकेंड में बिजली गुल हो गई जहाँ लिफ्ट के अंदर भीषण अँधेरा छा गया जहाँ लिफ्ट में फंसे बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।कोई रोने लगा तो कोई मदद के लिए चीखने और चिल्लाने लगा।बच्चों की चीख-पुकार सुनकर रेस्टोरेंट में मौजूद लोग सहम गए।

आधा घण्टे तक अटकी रहीं सभी की साँसे

करीब आधे घण्टे तक बच्चे और परिजन लिफ्ट के अंदर फंसे रहे दम घुटने जैसी स्थिति बन गई।जहाँ रेस्टोरेंट स्टाफ और प्रबंधन हालात संभालने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुए वहीं बाहर मौजूद लोग लिफ्ट खुलवाने के लिए मशक्कत करते रहे किन्तु कोई तकनीकि सहायता समयँ पर नहीं पहुंची।परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने पर भाजपा नेता संजीव शर्मा ने कमल राणा और प्रवीण भारद्वाज से संपर्क किया जहाँ सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों से जुड़े नेता, समिति सदस्य और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर बचाई जान

स्थिति गंभीर होते देख कमल राणा ने साहसिक कदम उठाते हुए लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर क्रमशः सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।बाहर निकलते ही कई बच्चे दहशत के कारण फूट-फूट कर रो पड़े जिन्हे परिजन गले लगाकर ढांढस बंधाते नजर आए।

लापरवाही पर फूटा गुस्सा घटना के बाद रेस्टोरेंट परिसर में जमकर हंगामा हुआ जहाँ परिजनों और स्थानीय लोगों ने संचालक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चों की जान से खिलवाड़ किया गया।लोगों का सवाल था कि बगैर सुरक्षा मानकों और जांच किए बगैर लिफ्ट का संचालन क्यों किया जा रहा।

गनीमत रही कि इस खौफनाक हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है किन्तु इस भयाभक घटना ने रेस्टोरेंट और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है।

Tags :

The Lucknow Times

Bareilly breaking

Times of Lucknow

Crime the Bareilly

Cafe breaking

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन