Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक ठाकुर द्वारा मंदिर को मिलेगा नया स्वरूप

ऐरा भदियार में 100 एमटी क्षमता के नए गोदाम का लोकार्पण

डीएम से लगाई न्याय की गुहार

2 अगस्त को होगा महर्षि वेदव्यास अंतर्राष्ट्रीय गुरुकुल विद्यापीठ का भव्य शुभारंभ

अमित मिश्रा ने संभाली कमान

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

साइबर ठगी का शिकार बना युवक : 24 घंटे में खाते में वापस आए 10 हजार

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Feb 25, 2026
Post views : 259

एबी नगर के जन सेवा केंद्र संचालक से एनईएफटी के नाम पर ली थी नकदी, शिकायत के बाद सक्रिय हुई पुलिस

उन्नाव। साइबर अपराधों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी का शिकार हुए एक जन सेवा केंद्र संचालक के 10 हजार रुपये 24 घंटे के भीतर वापस करा दिए। पीड़ित ने वीडियो जारी कर पुलिस का आभार जताया है। मामला थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के एबी नगर का है। यहां रहने वाले प्रतीक सिंह ‘आशा जन सेवा केंद्र’ का संचालन करते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एक युवक उनके केंद्र पर आया और 10 हजार रुपये नकद देने का अनुरोध किया। युवक ने कहा कि वह 10,100 रुपये की एनईएफटी कर रहा है, जो दो घंटे के भीतर खाते में पहुंच जाएगी। भरोसा कर प्रतीक ने उसे नकद रकम दे दी। दो दिन तक आरोपी युवक फोन पर रकम ट्रांसफर होने का भरोसा दिलाता रहा, लेकिन खाते में पैसा नहीं आया। तीसरे दिन ठगी का अहसास होने पर प्रतीक सिंह ने थाना कोतवाली सदर में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। थाना प्रभारी ने स्वयं आरोपी से फोन पर बात की और रकम वापस करने के लिए सख्त निर्देश दिए। पुलिस की सक्रियता के बाद 10 हजार रुपये की पूरी धनराशि 24 घंटे के भीतर पीड़ित के खाते में वापस आ गई। प्रतीक सिंह ने एक वीडियो बयान में कहा कि थाना प्रभारी ने सीधे आरोपी से बात की और पूछा कि पैसे वापस क्यों नहीं किए जा रहे हैं। इसके बाद ही उनके खाते में रकम पहुंच गई। उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस के अनुसार, मामले में तकनीकी जांच की गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया। संबंधित व्यक्ति पर निगरानी रखते हुए धनराशि वापस कराई गई। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्र, अपराध निरीक्षक राजेश यादव और महिला आरक्षी सोनिया शर्मा की अहम भूमिका रही। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन लेनदेन में सतर्कता बरतें और संदिग्ध स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन