Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

शासन का फैसला : उन्नाव जिले की नगर पालिकाओं में 15 सभासद नामित

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Mar 17, 2026
Post views : 339

नगर पालिका बोर्ड में शामिल होकर विकास योजनाओं पर देंगे सुझाव

विनय सिंह बोले, नगर के विकास और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे

उन्नाव। प्रदेश सरकार ने जनपद की तीनों नगर पालिकाओं में नामित सभासदों की घोषणा कर दी है। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार नगर पालिका परिषद उन्नाव, गंगाघाट और बांगरमऊ में पांच-पांच लोगों को सभासद नामित किया गया है। कुल मिलाकर 15 नए नामित सदस्य अब नगर पालिका बोर्ड का हिस्सा होंगे। सूची जारी होते ही स्थानीय स्तर पर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है और नामित किए गए लोगों के समर्थकों में उत्साह का माहौल है। नगर पालिका परिषद उन्नाव में विनय सिंह, मोनिका सिन्हा, उद्दन लोधी, दिनेश चौरासिया और मीनू देवी को नामित सभासद बनाया गया है। इसी तरह नगर पालिका परिषद गंगाघाट में धीरज सिंह, विजयराज सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, गीता कोरी और सुंदरलाल तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं नगर पालिका परिषद बांगरमऊ में विमल शुक्ला, अवधेश गुप्ता, सावित्री, देवेंद्र पटेल और प्रदीप गुप्ता को नामित सभासद के रूप में शामिल किया गया है। नगर पालिका बोर्ड में नामित सभासदों की भूमिका अहम मानी जाती है। ये सदस्य बोर्ड की बैठकों में शामिल होकर शहर से जुड़े विकास कार्यों, योजनाओं और जनसमस्याओं पर अपनी राय रखते हैं। साथ ही प्रशासन और जनता के बीच समन्वय बनाने में भी सहयोग करते हैं। स्थानीय निकायों से जुड़े जानकारों का कहना है कि अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों के शामिल होने से शहर के मुद्दों पर व्यापक चर्चा हो सकेगी और योजनाओं के क्रियान्वयन में भी मदद मिलेगी। सूची सामने आने के बाद कई इलाकों में समर्थकों ने खुशी जताई। लोगों का कहना है कि यदि नामित सभासद सक्रिय भूमिका निभाते हैं तो नगर पालिका के कामकाज में गति आएगी और सफाई, सड़क, पानी और प्रकाश जैसी बुनियादी समस्याओं पर भी बेहतर ढंग से काम हो सकेगा। नगर पालिका परिषद उन्नाव के नव-नामित सभासद विनय सिंह ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर के विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। जनता की समस्याओं को बोर्ड की बैठकों में मजबूती से रखा जाएगा ताकि उनका समाधान हो सके। अन्य नव-नामित सभासदों ने भी शहर के विकास और जनहित के मुद्दों पर मिलकर काम करने की बात कही है। उनका कहना है कि नगर पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। राजनीतिक जानकारों के अनुसार नामित सभासदों के शामिल होने से अब नगर पालिका बोर्ड की बैठकों में कई अहम मुद्दों पर नई चर्चा देखने को मिल सकती है। साथ ही आने वाले समय में शहर की विकास योजनाओं को लेकर इन सदस्यों की सक्रियता भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन