Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

नेहरूबाग में आबकारी टीम ने पकड़ा भांग पाउडर का जखीरा : मकान से 49 बोरियों में 2.45 टन माल बरामद; रिपोर्ट दर्ज

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Aug 16, 2026
Post views : 292

मकान में बाहर से लगी थी कुंडी, वजन करने की मशीन भी मिली


उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के नेहरूबाग औद्योगिक क्षेत्र में भांग पाउडर के अवैध भंडारण का मामला सामने आया है। आबकारी विभाग की टीम ने एक मकान में छापा मारकर 49 बोरियों में भरा करीब 2.45 टन भांग पाउडर बरामद किया। मकान के गेट पर बाहर से कुंडी लगी थी। टीम ने कुंडी खोलकर अंदर तलाशी ली तो दीवार के पास बोरियों का ढेर मिला। मौके पर वजन करने की मशीन भी मिली। बरामद माल को कब्जे में लेकर सील कर दिया गया है। प्लाट और मकान के मालिक के साथ ही माल रखने वालों की तलाश की जा रही है। आबकारी निरीक्षक भवानी प्रताप सिंह के मुताबिक, 13 अगस्त को नेहरूबाग में भांग पाउडर के अवैध भंडारण की सूचना मिली थी। इस पर टीम मगरवारा चौकी पहुंची और चौकी प्रभारी रवि शंकर पांडेय को जानकारी देकर पुलिसकर्मियों को साथ लिया। मुखबिर की निशानदेही पर टीम शगुन गेस्ट हाउस के सामने स्थित मकान तक पहुंची। मकान के गेट पर कुंडी लगी थी। आसपास के लोगों से कार्रवाई में गवाह बनने के लिए कहा गया, लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। इसके बाद टीम ने कुंडी खोलकर मकान की तलाशी ली। अंदर दीवार के पास 49 बोरियां रखी मिलीं। बोरियां खुलवाई गईं तो उनमें भांग पाउडर मिला। पास में ही वजन करने की मशीन भी रखी थी। वजन कराने पर प्रत्येक बोरी करीब 50 किलोग्राम की निकली। इस तरह बरामद माल का कुल वजन करीब 2.45 टन पाया गया। आबकारी टीम ने माल को कब्जे में लेकर सील कर दिया। बरामदगी के दौरान नियमानुसार नमूना भी लिया गया। आसपास के लोगों से माल के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई कुछ बताने को तैयार नहीं हुआ।

प्लाट मालिक की तलाश

इतनी बड़ी मात्रा में भांग पाउडर मकान में पहुंचने को लेकर अब कई सवाल खड़े हो गए हैं। आबकारी विभाग प्लाट और मकान के मालिकाना हक की जानकारी जुटाने के साथ यह पता लगाने में लगा है कि मकान का इस्तेमाल कौन कर रहा था। माल कहां से आया और इसे किस उद्देश्य से रखा गया था, इसकी भी जांच की जा रही है। सदर कोतवाली निरिक्षक चंद्रकात मिश्र ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

एक दिन पहले ओम फार्मा में चली थी आठ घंटे कार्रवाई

नेहरूबाग में भांग पाउडर की यह बरामदगी ऐसे समय हुई है, जब इससे एक दिन पहले 12 अगस्त को लखनऊ की नारकोटिक्स टीम ने स्थानीय आबकारी विभाग और मगरवारा चौकी पुलिस के साथ शिकायत के आधार पर इसी क्षेत्र स्थित दवा बनाने वाली फैक्टरी ओम फार्मा में कार्रवाई की थी। दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई कार्रवाई लगभग आठ घंटे तक चली थी। अब इसके अगले दिन उसी क्षेत्र में भारी मात्रा में भांग पाउडर मिलने से जांच एजेंसियों की सक्रियता और बढ़ गई है। हालांकि, दोनों मामलों के बीच कोई सीधा संबंध अभी सामने नहीं आया है। आबकारी विभाग ने दोनों घटनाओं को आपस में जोड़ने से इन्कार किया है।

क्या कहते हैं अधिकारी

सदर क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर नेहरूबाग में कार्रवाई की गई थी। मकान से 49 बोरियों में करीब 2.45 टन भांग पाउडर मिला है। माल को कब्जे में लेकर सील कर दिया,और नियमानुसार नमूना भी लिया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र ने बताया कि बरामदगी के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मकान और प्लाट के स्वामित्व की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में भांग पाउडर वहां किसने और कहां से लाकर रखा था। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन