Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक ठाकुर द्वारा मंदिर को मिलेगा नया स्वरूप

ऐरा भदियार में 100 एमटी क्षमता के नए गोदाम का लोकार्पण

डीएम से लगाई न्याय की गुहार

2 अगस्त को होगा महर्षि वेदव्यास अंतर्राष्ट्रीय गुरुकुल विद्यापीठ का भव्य शुभारंभ

अमित मिश्रा ने संभाली कमान

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मतदाता सूची का बड़ा अपडेट : 2.91 लाख नाम हटे, आज जारी होगी फाइनल लिस्ट

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Apr 10, 2026
Post views : 388

एसआईआर अभियान के बाद 20.33 लाख वोटर बचे, पुराने रिकॉर्ड और दस्तावेज न देने वालों पर गिरी गाज

उन्नाव। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के बाद बड़ा बदलाव सामने आया है। छह विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर कुल 2,91,615 मतदाताओं के नाम सूची से हट गए हैं। अब जिले में कुल 20,33,438 वोटर ही अंतिम सूची में शामिल रह गए हैं। प्रशासन शुक्रवार सुबह 11 बजे इस सूची का औपचारिक प्रकाशन करेगा। दरअसल, यह पूरी कवायद चार नवंबर से शुरू हुई थी। उस समय तक जिले में मतदाताओं की संख्या 23,25,053 थी और सभी को गणना प्रपत्र वितरित किए गए थे। इसके बाद प्रशासन ने घर-घर संपर्क, बूथ स्तर पर सत्यापन और ऑनलाइन मैपिंग के जरिए डेटा को अपडेट करना शुरू किया।

जांच के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता सामने आए, जिनके रिकॉर्ड अधूरे या संदिग्ध थे। खास तौर पर 4,28,961 लोग ऐसे मिले, जो वर्ष 2003 से संबंधित जरूरी दस्तावेज या प्रपत्र जमा नहीं कर सके।

ऐसे लोगों को नोटिस जारी किए गए और जवाब देने का मौका दिया गया। इसके साथ ही, बाकी मतदाताओं के लिए बूथों पर विशेष कैंप लगाए गए, जहां 6 मार्च तक दावे और आपत्तियां ली गईं। इन सभी मामलों की सुनवाई और निस्तारण 27 मार्च तक पूरा कर लिया गया। पूरी प्रक्रिया के बाद जो अंतिम आंकड़ा सामने आया, उसमें मतदाताओं की संख्या घटकर 20.33 लाख रह गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार गोंड के मुताबिक, पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की गई है और सभी वैध दावों को शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची शुक्रवार को सार्वजनिक कर दी जाएगी। यह बदलाव आने वाले चुनावों के लिहाज से अहम माना जा रहा है, क्योंकि साफ-सुथरी मतदाता सूची चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता की बुनियाद होती है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन