बुजुर्गों के चेहरे पर दिखी अयोध्या की खुशी : पांच बसों से रवाना हुए 300 श्रद्धालु
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
Wed, Sep 2, 2026
सिकंदरपुर सरोसी के बंदाखेड़ा से शुरू हुई तीर्थ यात्रा, जय श्रीराम के नारों के बीच विधायक ने दिखाई हरी झंडी

उन्नाव। अयोध्या में रामलला के दर्शन की आस लिए सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र के करीब 300 बुजुर्ग बुधवार को पांच बसों से रवाना हुए। गांव बंदाखेड़ा स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर से बसें निकलीं तो माहौल भक्तिमय हो गया। कोई रामनाम का जाप करता नजर आया तो कोई अपने साथियों के साथ अयोध्या पहुंचने की तैयारियों में जुटा था। बसों को सदर विधायक पंकज गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा सदर विधायक की ओर से अपने निजी संसाधनों से बुजुर्गों को अयोध्या धाम के दर्शन कराने के लिए संचालित ‘पंकज गुप्ता श्रवण कुमार तीर्थाटन यात्रा’ के तहत आयोजित की गई। यात्रा के लिए आसपास के गांवों से बुजुर्ग मंदिर परिसर में जुटे थे। काफी समय से अयोध्या जाने की इच्छा रखने वाले कई श्रद्धालुओं के लिए यह यात्रा खास रही।
मंदिर परिसर में जुटे श्रद्धालु, स्वागत के बाद शुरू हुआ कार्यक्रम
बसों के रवाना होने से पहले ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सदर विधायक के पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनकी यात्रा के बारे में जानकारी ली। विधायक ने कहा कि बुजुर्गों को तीर्थस्थलों के दर्शन कराने का उद्देश्य केवल उन्हें यात्रा कराना नहीं है, बल्कि उनके प्रति सम्मान और सेवा का भाव रखना है। उन्होंने कहा कि माता-पिता तुल्य बुजुर्गों का आशीर्वाद जीवन की बड़ी पूंजी है।
‘बुजुर्गों की खुशी ही यात्रा की सबसे बड़ी उपलब्धि’
पंकज गुप्ता ने कहा कि अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन करना हर श्रद्धालु के लिए आस्था का विषय है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बुजुर्गों को रामलला के दर्शन कराने का संकल्प आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जब बुजुर्ग अयोध्या जाने की खुशी में मुस्कुराते हैं और वहां से आशीर्वाद लेकर लौटते हैं, तो यही इस पहल की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
जय श्रीराम के नारों से गूंजा परिसर
कार्यक्रम के बाद विधायक ने पांचों बसों को हरी झंडी दिखाई। बसों के रवाना होते ही परिसर में जय श्रीराम के जयघोष गूंजने लगे। श्रद्धालुओं में रामलला के दर्शन को लेकर खासा उत्साह नजर आया। कई बुजुर्गों ने यात्रा शुरू होने से पहले मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। यात्रा में जिला महामंत्री मनीष जायसवाल, मंडल अध्यक्ष सर्वेश लोधी, पूर्व प्रधान दिनेश कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष अमित त्रिपाठी, योगेंद्र तिवारी, शिव प्रताप सिंह, मंडल महामंत्री अवनीश त्रिपाठी, रत्नेश सविता, राम भरत सिंह, सूरज बली लोधी, श्री राम लोधी, सतीश त्रिवेदी, रामनरेश, मोहित सदमपुर, मोहित इसुनिया, श्रीपाल, राजन इसुनिया, अंकित पिपरी, ज्ञान सिंह, पिंकू सिंह, श्याम सिंह, रवि मिश्रा, सतीश, घनश्याम, प्रभाकर सिंह, विपिन अवस्थी परियर समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Tags :
Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन