Tue 14 Apr 2026

ब्रेकिंग

हफ्ते भर में दोबारा कब्जे से खुली प्रशासन की पोल

हाथों में मशाल लेकर निकले शिक्षक, बोले—पुराने नियमों से ही हो मूल्यांकन

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत

5 घायल, शादी से घर जाते समय हुआ हादसा

रास्ते में घेरकर की गई फायरिंग, पैर में लगी गोली

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मधुमक्खियों के हमले से मची भगदड़ : अंतिम संस्कार में पहुंचे 50 लोग घायल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Mar 5, 2026
Post views : 103

जामुन के पेड़ पर लगा था बड़ा छत्ता, एक की हालत गंभीर

उन्नाव। अजगैन थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर एक अंतिम संस्कार के दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई। अहिमाखेड़ा गांव में खेत के पास शव का अंतिम संस्कार कर रहे ग्रामीणों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भगदड़ मच गई और कई लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस घटना में करीब 50 लोग घायल हो गए। गांव के लोगों के अनुसार अहिमाखेड़ा निवासी सुंदर (65) का गुरुवार को बीमारी के चलते निधन हो गया था। दोपहर में परिजन और ग्रामीण उनका अंतिम संस्कार करने गांव के बाहर खेत की ओर पहुंचे। अंतिम संस्कार की तैयारी चल ही रही थी कि पास में लगे जामुन के पेड़ पर बने मधुमक्खियों के बड़े छत्ते से अचानक मधुमक्खियां निकलकर लोगों पर टूट पड़ीं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भीड़ और शोर-शराबे की वजह से मधुमक्खियां भड़क गईं और झुंड बनाकर लोगों को डंक मारने लगीं। अचानक हुए हमले से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कई लोग खुद को बचाने के लिए खेतों और आसपास के खुले इलाकों की ओर भागने लगे। कुछ लोग जमीन पर लेट गए तो कई ने कपड़ों और गमछों से चेहरा ढककर खुद को बचाने की कोशिश की। हमले में करीब 50 ग्रामीण घायल हो गए। इनमें से करीब 20 लोगों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज लाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। घायलों में पूर्व प्रधान जयसिंह, राजू, सुजीत, रामकुमार, सुमेर, वीरेंद्र, केशनपाल, नरेंद्र, रामजी, बद्री, कन्हैया लाल, मिलन कुमार, राधेलाल, नोमीलाल, रघुवीर प्रसाद, वासुदेव और अवधेश कुमार समेत कई लोग शामिल हैं।
डॉक्टरों के अनुसार अधिकांश लोगों को मधुमक्खियों के डंक से सूजन और दर्द की शिकायत थी। उपचार के बाद कई लोगों की हालत में सुधार बताया गया है। हालांकि रामजी नाम के ग्रामीण की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में कुछ समय तक दहशत का माहौल बना रहा। बाद में ग्रामीणों ने सावधानी बरतते हुए अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की। स्थानीय लोगों का कहना है कि उस स्थान पर लंबे समय से मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ था, लेकिन इतने बड़े हमले की आशंका किसी को नहीं थी। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले में घायल लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया है और सभी की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे स्थानों पर लगे बड़े छत्तों को हटवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन