सामूहिक विवाह में गुरुवार को एक दूजे के हुए 469 : जोड़े,कल शुक्रवार को एक दूजे के होंगे 547,जोड़े,10 बायोमैट्रिक सेंटरों पर होगी लाभार्थियों की पहचान
मुनीश गुप्ता
Thu, Nov 27, 2025
उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बरेली कॉलेज मैदान में 27 एवं 28 नवंबर को विशाल सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है इस दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से कुल 1,016 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे।
जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग की ओर से विवाह की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।डीएम अविनाश सिंह समेत विभिन्न अधिकारियों ने विवाह स्थल/पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था समेत बैठने की व्यवस्था,भोजन,परिवहन,पंजीकरण तथा बायोमैट्रिक वेरीफिकेशन की व्यवस्थाओं का निरिक्षण भी किया।
तैयारियाँ पूर्ण दो दिनों में बंधेंगे 1,016 जोड़े
समाज कल्याण विभाग अनुसार कार्यक्रम स्थल पर मंच सजाने के साथ पंडाल,वर–वधू विश्राम कक्ष, भोजन,फोटोग्राफी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर गुरुवार को 469 जोड़े एक दूजे के हुए।
दो दिनों में एक-दूजे के होने वाले जोड़ों का जिला–वार एवं तिथि–वार विवरण
पंजीकृत (ग्रामीण) 826 जोड़े,(शहरी),190 जोड़े,कुल 1,016 जोड़े शामिल हैँ।गुरुवार 27 नवंबर को 469 जोड़े विवाह बंधन में बँधे जिनमें ग्रामीण क्षेत्र के (372 जोड़े)(हिंदू 314,(मुस्लिम 60),शहरी क्षेत्र (97 जोड़े),(हिंदू 58),(मुस्लिम 37)(कुल 372),(हिंदू 97),(मुस्लिम कुल 469)जोड़े विवाह बंधन में बँधे।
शुक्रवार 28 नवंबर को विवाह बंधन में बँधेगे 547 जोड़े
ग्रामीण क्षेत्र में (351 हिंदू),(101 मुस्लिम), कुल(452 जोड़े)अर्बन क्षेत्र में (32 हिंदू)(63 मुस्लिम),कुल 95 जोड़े (383 हिंदू),(164 मुस्लिम)547 जोड़े शामिल हैँ।
तहसीलवार विवाह संख्या (27 नवंबर
भुता(72),फरीदपुर(36),नवाबगंज(72),भोजीपुरा( 60)बिथरी चैनपुर (37) क्यारा(36)फतेहगंजपूर्वी(11),सैदपुरा(14),सैंथल(50),बरेली(24),बरेली कैंट( 1),धौरा टांडा(11),रिठौरा ( 5), ठिरिया निसामत खां( 1)
28 नवंबर को प्रमुख तहसीलवार संख्या
आँवला(54),मझगवां(33),रामनगर(34),बहेड़ी(82),रिछा(54),शेरगढ़(73),फतेहगंज पश्चिमी(64),देवरनियां (11),शाही(5),अन्य(147)
विशेष सुविधाएं एवं व्यवस्थाएँ
भव्य आयोजन में प्रत्येक दूल्हा–दुल्हन को विभाग द्वारा सोने–चांदी के आभूषण,गृहस्थी सामग्री,उपहार किट,मुख्यमंत्री कन्या विवाह अनुदान योजना का चेक प्रदान,वरमाला मंच, फोटो–वीडियोग्राफी,विश्राम कक्ष,संगीत कार्यक्रम और भोजन की व्यवस्थाएं भी पूर्ण कर ली गई हैं।
पहली बार 10 बायोमैट्रिक सेंटर,कड़ी सुरक्षा में स्थापित किए गए
विवाह में किसी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने व लाभार्थियों की सही पहचान सुनिश्चित करने के लिए 10 बायोमैट्रिक वेरीफिकेशन सेंटर बनाए गए।सभी लाभार्थियों को केंद्रों पर बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद ही कार्यक्रम में प्रवेश मिलेगा दस्तावेजों की पूर्ण जांच कर ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने कहा सभी तैयारियां पूर्ण करने उपरांत बगैर बायोमैट्रिक वेरीफिकेशन किसी को भी कार्यक्रम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा!
Tags :
Bareilly news
Breaking Bareilly
mass marriage
Mass marriage Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन