Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पुरवा में पुलिस एक्शन : मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, साथी भी दबोचा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Apr 6, 2026
Post views : 76

5 फरवरी की चार लाख की लूट का खुलासा, चोरी की बाइक और तमंचा बरामद

उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी ने हाल ही में हुई चार लाख रुपये की लूट की वारदात भी कबूल कर ली है। सीओ पुरवा अरविंद कुमार चौरसिया के मुताबिक, पुलिस टीम पुरवा-अचलगंज मार्ग पर शारदा नहर पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो दोनों ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। घेराबंदी होने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपनी पहचान इरफान निवासी ताड़ बगिया, जाजमऊ (कानपुर) के रूप में बताई। उसका साथी प्रेम सिंह, थाना जसराना (फिरोजाबाद) के भायपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, इरफान अजगैन कोतवाली से गैंगस्टर एक्ट में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस जांच में सामने आया कि इरफान पर उन्नाव समेत लखनऊ, फतेहपुर और रायबरेली जैसे जिलों में चोरी और लूट के करीब 21 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान उसने 25 फरवरी 2026 को हुई एक बड़ी लूट की घटना भी स्वीकार की है। उस दिन भूपतिपुर गांव निवासी किसान महेश कुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाइक से एक पारिवारिक कार्यक्रम में जा रहे थे। रास्ते में बनिगांव के पास पीछे से आए बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया था, जिसमें नकदी और जेवर मिलाकर करीब चार लाख रुपये थे। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी वारदात के इरादे से ही क्षेत्र में घूम रहे थे। उनके पास से एक तमंचा और चोरी की बाइक बरामद हुई है, जिसे दो दिन पहले कानपुर के चकेरी इलाके से चुराया गया था। फिलहाल घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि उसके साथी से पूछताछ जारी है। पुलिस प्रेम सिंह के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। सीओ अरविंद कुमार का कहना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में लूट की कई घटनाओं का खुलासा होने की उम्मीद है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन