Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

2 अगस्त को होगा महर्षि वेदव्यास अंतर्राष्ट्रीय गुरुकुल विद्यापीठ का भव्य शुभारंभ

अमित मिश्रा ने संभाली कमान

सफाई कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

शहर में शुरू हुई शुद्ध पेयजल की नई व्यवस्था

सपा नेता ने शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का लिया संकल्प

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

यूथ क्रिकेट एकेडमी की यूथ ब्लू टीम ने जीती ट्राफी : कांठ रोड स्थित विवेकानंद नर्सिंग कॉलेज के मैदान पर तीन मैचों की सीरिज यूथ क्रिकेट एकेडमी के द्वारा आयोजित कराई गई

आलम वारसी 2

Sun, May 10, 2026
Post views : 204

मुरादाबाद।। : कांठ रोड स्थित विवेकानंद नर्सिंग कॉलेज के मैदान पर तीन मैचों की सीरिज यूथ क्रिकेट एकेडमी के द्वारा आयोजित कराई गई थीं। जिसमें से दो मैच जितकर यूथ ब्लू के खिलाड़ियों ने ट्राफी पर अच्छा प्रदर्शन कर कब्जा कर लिया। रविवार को सिरीज़ का फाइनल मैंच यूथ ब्लू और यूथ रेड के बीच खेला गया। टाॅस जीतकर यूथ ब्लू ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 40 ओवर के इस फाइनल मुकाबले में तैमूर मलिक 83 गेंदों में 75, मुकूल ने 50 गेंदों में 42 रन, कबीर मलिक ने 58 गेंदों में 72 रन और ईशान ने 35 गेंदों में 32 रन देकर टीम का विशाल स्कोर 300 तक पहुंचा दिया। गेंदबाजी की ओर से अंत ने 1 विकेट, अथर ने 1 विकेट और दिवांश ने 1 विकेट लिया। स्कोर का पीछा करने उतरी यूथ रेड की ओर से सलामी बल्लेबाज नैतिक ने 48 गेंदों में 54 रन, श्लोक ने 22 गेंदों में 27 रन, ज़ुबैर ने 50 गेंदों में 24 रन, दिवांश ने 14 गेंदों में 18 रनों का योगदान दिया। लेकिन इन खिलाड़ियों के अलावा कोई खिलाड़ी पिच पर नहीं टिक सका। टीम 191 पर आल आउट हो गई। गेंदबाजी की ओर से जतिन ने 3, सम्राट ने 3 और ईशान ने 4 विकेट लिए।

इस सिरीज़ में मैंन आफ द सिरिज ईशान ने अपने नाम की। वहीं बेस्ट बेटर का खिताब श्लोक विश्नोई को दिया गया। बेस्ट विकेट कीपर आशुतोष रहा और बेस्ट फिल्डर में तैमूर मलिक ने बाजी मारी। फाइनल के मैच में तैमूर मलिक को बेस्ट बेटर से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा सभी चयनित खिलाड़ियों को मैटल और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

Tags :

मुरादाबाद।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन