Sat 31 Oct 2026

ब्रेकिंग

आरोपी को भगाने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 12 पर मुकदमा,7 गिरफ्तार

मीडिया प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,

महिलाओं को झांसे में लेकर जेवर उड़ाने वाले पांच गिरफ्तार

अनिल सिंह सिसौदिया” द्वारा सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुलिस कर्मियों को देश की एकता,अखण्डता एवं सुरक्षा

तिकोनिया पार्क में याद किए गए लौह पुरुष

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पुलिस पर हमला 7 गिरफ्तार : आरोपी को भगाने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 12 पर मुकदमा,7 गिरफ्तार

मुनीश गुप्ता

Sat, Oct 31, 2026
Post views : 77

बरेली : जनपद के थाना सीबीगंज क्षेत्र में रहने बाले दो बारंटी-भाइयों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिसकर्मियों का आरोप है कि ग्राम तिलियापुर में पुलिस द्वारा एक भाई को हिरासत में लेने पर परिवार के लोग भड़क गए जहाँ परिजनों ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की और दूसरे भाई को मौके से भगा दिया।

वहीं आरोप यह भी है कि हिरासत में लिए गए आरोपी को भी छुड़ाने की कोशिश की गई काफी हंगामा होने पर थाने से अतिरिक्त पुलिस फ़ोर्स को बुलाया गया जहाँ पुलिस ने उक्त मामले में 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद 7,आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सीबीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तिलियापुर निवासी लईक एवं भोला पुत्र सफरुद्दीन उर्फ सिपहिया के खिलाफ न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों के साथ शुक्रवार देर रात्रि दरोगा पवन कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ दोनों भाइयों को गिरफ्तार करने गांव पहुंचे थे इसी दौरान भोला घर पर मौजूद पाया जिसे पुलिस ने वारंट की जानकारी देते हुए हिरासत में ले लिया। उसके बाद पुलिस टीम ने उसके भाई लईक को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो परिजन विरोध पर उतर आए

पुलिस अनुसार लईक की पत्नी कुबरा समेत अन्य परिजनों ने आस-पास के लोगों के साथ मिलकर पुलिस की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया जहाँ देखते ही देखते विवाद तूल पकड़ गया।पुलिसकर्मियों का आरोप है कि उनके साथ सभी ने धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट व अभद्रता की इसी बीच लईक मौके से फरार हो गया।

आरोप है कि भीड़ ने पुलिस हिरासत में मौजूद लईक को भगाने के बाद भोला को भी छुड़ाने का प्रयास किया।इस घटना से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई।पुलिस टीम व आरोपियों के बीच हुए हंगामे की सूचना मिलते ही सीबीगंज थाने से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा जहाँ स्थिति संभालने पश्चात हिरासत में लिए गए भोला को सुरक्षित थाने पहुंचाया उसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिसकर्मियों पर हमला करने समेत सरकारी काम में बाधा डालने वाले एक दर्जन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी!

मुखबिर की सूचना पर तिलियापुर निवासी राशिद(24),जाहिद(26),शाहिद (19),अजहर(22)इनके पिता साबिर (58) को गिरफ्तार कर लिया।इसके अलावा फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गौतारा गांव निवासी इमरान (20) को पकड़ा गया इसके अलावा वारंट के आधार पर भोला (35) को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था.पुलिस ने कुल 7,आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी है साथ ही यह भी बताया है कि पुलिस ने भोला समेत 12 आरोपियों के खिलाफ सीबीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया है।आरोपियों पर पुलिस से मारपीट,सरकारी कार्य में बाधा डालने,बलवा और अन्य आरोपों से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराएं दर्ज की गयीं हैं।

गिरफ्तार राशिद के खिलाफ वर्ष 2023 में कैंट थाने में दुष्कर्म और दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।वहीं भोला के खिलाफ वर्ष 2008 में सीबीगंज थाने में मारपीट का मामला दर्ज है।सीबीगंज थाना प्रभारी विनोद सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है।

पुलिस उक्त घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।पुलिस को चकमा देकर मौके से भागे वारंटी लईक की गिरफ्तारी का पुलिस प्रयास कर रही है।पुलिस ने बताया है कि उक्त मामले में अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है।वहीं गाँव में चर्चा है कि मामला पुलिस द्वारा जबरन बनाया गया है कुछ लोग पुलिसकर्मियों से वार्ता कर बारंट संबंधी जानकारी ले रहे थे जिसे घटना बनाकर दर्ज कर दिया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन