Fri 30 Oct 2026

ब्रेकिंग

जिलाधिकारी, अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान चलाया जा रहा है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का अपर जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,

नवनियुक्त जिला सचिवों का अंकित सिंह परिहार ने किया स्वागत

रात के अंधेरे में खोद डाली जमीन

थाना भोट क्षेत्रान्तर्गत स्थित “इम्पेक्ट कॉलेज” में साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्यूरो रिपो

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

महिलाओं पर फब्तियां कसने वालों पर पुलिस का शिकंजा : आठ युवकों पर कार्रवाई

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Oct 15, 2026
Post views : 89

मिशन शक्ति अभियान में पुलिस की नजर, सात थाना क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर पकड़े गए आरोपी

उन्नाव। स्कूल के बाहर हो या मंदिर जाने का रास्ता, बाजार का चौराहा हो या नवरात्र का मेला—सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं और लड़कियों के साथ अभद्रता की शिकायतों को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की। एसएसपी जयप्रकाश सिंह के निर्देश पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियान के दौरान आठ युवकों को पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, ये युवक राह से गुजरने वाली महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील टिप्पणियां कर रहे थे या अश्लील गाने गाकर उन्हें परेशान कर रहे थे। कार्रवाई अजगैन, अचलगंज, असोहा, औरास, हसनगंज, मौरावां और पुरवा थाना क्षेत्रों में की गई। सभी मामलों में धारा 296 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस की मौजूदगी में भी महिलाओं पर टिप्पणी

अजगैन क्षेत्र में नवाबगंज चौकी पुलिस दुर्गा माता मंदिर में दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिए मौजूद थी। इसी दौरान एंटी रोमियो स्क्वॉड की महिला पुलिसकर्मियों को परसंदन पुलिया के पास एक युवक के महिलाओं पर टिप्पणी करने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हरचंदपुर निवासी अंकित (20) को पकड़ लिया। गिरफ्तारी फर्द के अनुसार, वहां से गुजर रही एक महिला के साथ उसने अभद्रता की थी।

कॉलेज के बाहर से कन्दरपुर मोड़ तक कार्रवाई

अचलगंज में भुंभुवार गांव स्थित आरकेडी इंटर कॉलेज के बाहर इशहाक (23) को पकड़ा गया। वह छोटी कोरारी का रहने वाला है। पुलिस का आरोप है कि वह आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों पर फब्तियां कस रहा था। इसी तरह असोहा में कन्दरपुर की ओर जाने वाले रास्ते के मोड़ पर करन (21) को पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, वह महिलाओं को देखकर अभद्र टिप्पणी कर रहा था और इशारों से बुला रहा था।

मंदिरों के आसपास भी हरकतें

औरास कस्बे में दो अलग-अलग मंदिरों के पास पुलिस ने कार्रवाई की। हनुमान मंदिर के पास से नंदौली निवासी राजेश कुमार (32) और भुइयां देवी मंदिर के पास से ठकुराना मोहल्ला निवासी सूरज कुमार (22) को पकड़ा गया। पुलिस का आरोप है कि दोनों मंदिर आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों को देखकर अश्लील हरकतें कर रहे थे और गाने गा रहे थे। हसनगंज क्षेत्र के लखपेड़ा चौराहे के पास कटरा मोहान निवासी शमशाद (30) को पकड़ा गया। गिरफ्तारी फर्द में उसके सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करने और गाना गाने का उल्लेख है।

मेला और मंदिर रोड पर भी शिकायत

मौरावां के हिलौली कस्बे में आनंदेश्वर मंदिर रोड के पास से घसिलावन खेड़ा मजरा महारानी खेड़ा निवासी पवन कुमार (24) को पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, वह वहां से गुजरने वाली महिलाओं और लड़कियों पर अभद्र टिप्पणियां कर रहा था और अश्लील गाने गा रहा था। वहीं, पुरवा क्षेत्र के मंगतखेड़ा गांव में शारदीय नवरात्र मेले के दौरान लंगरपुर निवासी सुमित सविता (22) को पकड़ा गया। आरोप है कि वह दुकानों के बीच बने रास्ते के किनारे खड़ा होकर खरीदारी करने आई महिलाओं और लड़कियों पर फब्तियां कस रहा था।

शिकायत पर नजर, मौके पर पहुंची पुलिस

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में महिलाओं और लड़कियों से अभद्रता की सूचना मिलने पर कार्रवाई की। कहीं कॉलेज के बाहर तो कहीं मंदिर और बाजार के आसपास युवक पकड़े गए। नवरात्र मेले में भी पुलिस ने एक युवक को फब्तियां कसने के आरोप में पकड़ा। इन कार्रवाइयों में एंटी रोमियो स्क्वॉड की महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहीं।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन