Sun 07 Jun 2026

ब्रेकिंग

तीन बीघा पट्टे के बदले सरकारी जमीन खोजने का दावा, सीएम को भेजा पत्र

कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

दो साल पहले हुई थी शादी

मायके बालों ने ससुराली जनों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप,पति समेत कई परिजन हिरासत में

भूमि विवाद और पैमाइश के मामले रहे हावी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बिजली बिल ने बढ़ाई टेंशन : फ्यूल सरचार्ज से फरवरी में करीब 10% अतिरिक्त बोझ

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Feb 22, 2026
Post views : 213


उन्नाव। इस बार फरवरी का बिजली बिल कई घरों और फैक्ट्रियों के लिए झटका लेकर आया है। बिल हाथ में आते ही लोगों को पता चला कि फ्यूल सरचार्ज के नाम पर करीब 10 प्रतिशत अतिरिक्त राशि जोड़ दी गई है। खास बात यह है कि बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें पहले से कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी गई थी।

उद्योगों पर सीधा असर

जिले के अकरमपुर, दही तिराहा और बंथर जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में इसका असर सबसे पहले महसूस किया गया। यहां 113 से ज्यादा फैक्ट्रियां संचालित हैं, जिनमें करीब 25 बड़ी इकाइयां और बड़ी संख्या में लघु व मध्यम उद्योग शामिल हैं। नए प्रावधान के तहत अब हर 100 रुपये के बिल पर वैट सहित करीब 12 रुपये अतिरिक्त देने पड़ रहे हैं। उद्योग संचालकों का कहना है कि बिजली पहले ही महंगी है। ऊपर से बार-बार की कटौती और तकनीकी दिक्कतें अलग परेशानी हैं। ऐसे में यह नया सरचार्ज उत्पादन लागत बढ़ाएगा। उनका मानना है कि यदि यही स्थिति रही तो इसका असर कीमतों और रोजगार दोनों पर दिख सकता है। एक उद्योग संचालक ने कहा कि हम पहले से ही कच्चे माल और परिवहन लागत के दबाव में हैं। अब बिजली का खर्च भी बढ़ गया तो छोटे उद्योगों के लिए टिके रहना मुश्किल होगा।

घरेलू और कारोबारी उपभोक्ता भी प्रभावित

यह बढ़ोतरी सिर्फ औद्योगिक क्षेत्रों तक सीमित नहीं है। जिले में लगभग 5.22 लाख घरेलू उपभोक्ता और करीब 4 हजार व्यावसायिक कनेक्शन धारक भी इस दायरे में आ गए हैं। आवास विकास कालोनी निवासी संदीप कुमार बताते हैं कि जब वे बिल जमा करने पहुंचे तो रकम देखकर चौंक गए। कहा किं हमने सोचा शायद मीटर रीडिंग ज्यादा हो गई होगी, लेकिन बाद में पता चला कि फ्यूल सरचार्ज जोड़ा गया है। मध्यमवर्गीय परिवारों का कहना है कि रसोई गैस, स्कूल फीस और रोजमर्रा के खर्च पहले ही बढ़े हुए हैं। ऐसे में बिजली बिल में अचानक बढ़ोतरी ने बजट का संतुलन बिगाड़ दिया है।

विभाग का पक्ष

इस मामले में एक्सईएन सिटी हिमांशु गौतम ने स्पष्ट किया कि फ्यूल सरचार्ज को फरवरी के बिलों में शामिल किया गया है और यह सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं पर लागू है। उनके अनुसार यह नियमानुसार जोड़ा गया प्रावधान है। हालांकि उपभोक्ताओं का सवाल है कि यदि यह नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है तो इसकी जानकारी पहले क्यों नहीं दी गई। कई लोग मांग कर रहे हैं कि विभाग बिल के साथ स्पष्ट विवरण दे, ताकि उपभोक्ता समझ सकें कि अतिरिक्त राशि किस आधार पर ली जा रही है।

बिल में बढ़ोतरी से शहरभर में चर्चा

फिलहाल शहर में बिजली बिल को लेकर चर्चा तेज है। उद्योग जगत से लेकर आम घरों तक एक ही सवाल है कि क्या आने वाले महीनों में भी इसी तरह का सरचार्ज जुड़ता रहेगा। स्पष्ट सूचना और पारदर्शिता की मांग अब खुलकर सामने आ रही है। उपभोक्ताओं को उम्मीद है कि विभाग इस पर खुलकर स्थिति स्पष्ट करेगा, ताकि भविष्य में बिल देखते ही झटका न लगे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन