Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

लूटकांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ा एक्शन : अचलगंज और बीघापुर थानाध्यक्ष सस्पेंड

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, May 20, 2026
Post views : 214

एडीजी के सख्त एक्शन के बाद सात टीमें गठित, बदमाशों पर एक लाख का इनाम

उन्नाव। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई लूट की वारदातों ने पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुनसान रास्तों पर सक्रिय बदमाशों ने राहगीरों को निशाना बनाकर दो बाइकें लूट लीं, जबकि विरोध करने पर दो युवकों के साथ मारपीट भी की गई। लगातार हुई इन घटनाओं के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस की लापरवाही और कमजोर गश्त व्यवस्था को आधार मानते हुए बीघापुर थानाध्यक्ष राजपाल और अचलगंज थानाध्यक्ष ब्रजेश शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बदमाशों की तलाश के लिए सात विशेष टीमें बनाई गई हैं। जिलेभर में हाईवे और संपर्क मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध वाहनों की जांच के साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।पहली वारदात बीघापुर थाना क्षेत्र में हुई। गणेशखेड़ा गांव निवासी कौशल, विजय और मनीष बाइक से अपनी मौसी के घर नेवरना जा रहे थे। रास्ते में जमेल नहर के पास दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर मोबाइल फोन और बाइक लूट ली। जब युवकों ने विरोध किया तो बदमाशों ने मनीष पर हमला कर दिया। कट्टे की बट सिर पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पीआरवी टीम ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दूसरी घटना अचलगंज थाना क्षेत्र में सामने आई। दाउदपुर निवासी अविरल अपनी बाइक से अचलगंज-सैदपुर मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान भट्ठे के पास पहले से घात लगाए बैठे तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और बाइक छीनकर भाग निकले। पुलिस जांच में उन्नाव-लालगंज हाईवे स्थित जियो पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिए हैं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटनाओं का खुलासा किया जाएगा। लगातार हुई इन वारदातों के बाद ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। लोग रात के समय सुनसान रास्तों से गुजरने में डर महसूस कर रहे हैं। वहीं पुलिस अधिकारियों ने गश्त बढ़ाने और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात करने के निर्देश दिए हैं।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन