Sat 31 Oct 2026

ब्रेकिंग

मीडिया प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,

अनिल सिंह सिसौदिया” द्वारा सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुलिस कर्मियों को देश की एकता,अखण्डता एवं सुरक्षा

तिकोनिया पार्क में याद किए गए लौह पुरुष

स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता, बड़े चेहरे रहे नदारद

14 लाख एडवांस लेकर दूसरे को बेची

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

कैंपेन के एजेंसी हेड एंड ग्रोथ लीडर ऑफ़ दी ईयर : अवार्ड्स से नवाज़े गए Advertisement जगत के दिग्गज राज कांबले!

BEENA JODDAR

Wed, Dec 3, 2025
Post views : 272

लखनऊ, उत्तर प्रदेश : फेमस इनोवेशन्स के फ़ाउंडर और चीफ़ क्रिएटिव ऑफ़िसर राज कांबले को कैंपेन एजेंसी ऑफ़ दी

ईयर अवार्ड्स 2025 में सबसे बड़े व्यक्तिगत सम्मान में से एक एजेंसी हेड एंड ग्रोथ लीडर ऑफ़ दी ईयर से नवाज़ा गया है। यह राज की चौथी जीत है, और वे इस सम्मान को पाने वाले एकमात्र इंडिपेंडेंट एजेंसी हेड हैं। इससे पहले यह सम्मान पियूष पांडे, प्रसून जोशी और आशीष भसीन जैसे बड़े नामों को मिल चुका है।

यह सम्मान राज कांबले को भारत के सबसे प्रभावशाली एडवरटाइजिंग लीडर्स में शामिल करता है। यह अवार्ड उन लीडर्स को दिया जाता है जो मजबूत एजेंसियाँ बनाते हैं, ब्रांड्स के लिए असरदार काम करते हैं, और क्रिएटिविटी व ग्रोथ के ऊँचे मानक स्थापित करते हैं।

पिछले कुछ वर्षों में, राज कांबले के नेतृत्व में फेमस इनोवेशन्स एक इंडिपेंडेंट चैलेंजर एजेंसी से बढ़कर भारत की सबसे सम्मानित और अवार्ड विनिंग क्रिएटिव कंपनियों में से एक बन गई है। आज यह कई भारतीय और वैश्विक ब्रांड्स के साथ अलग-अलग कैटेगरी में काम कर रही है। एजेंसी हेड एंड ग्रोथ लीडर का यह सम्मान केवल क्रिएटिव एक्सीलेंस के लिए नहीं, बल्कि बिज़नेस ग्रोथ, कल्चर बिल्डिंग और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए भी दिया जाता है।

जीत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राज ने कहा

यह पुरस्कार मेरे लिए खास है क्योंकि यह क्रिएटिविटी और ग्रोथ, दोनों को पहचान देता है। पियूष पांडे जैसे दिग्गजों के साथ मेरा नाम लिया जाना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। यह जीत वास्तव में फेमस की पूरी टीम, हमारे क्लाइंट्स जिन्होंने हम पर भरोसा किया, और उन सभी लोगों की है जिन्होंने एक इंडिपेंडेंट, भारतीय एजेंसी की वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता पर विश्वास किया।"

कैंपेन एजेंसी ऑफ़ दी ईयर अवार्ड्स, एशिया भर में क्रिएटिविटी और मार्केटिंग के क्षेत्र को दिशा देने वाली एजेंसियों और लीडर्स को सम्मानित करता है। राज कांबले की यह जीत इस बात का मजबूत प्रमाण है कि फेमस इनोवेशन्स एक इंडिपेंडेंट एजेंसी होते हुए भी लगातार अपनी क्षमता से बढ़कर प्रदर्शन कर रही है और तेज़ी से आगे बढ़ रही है!

Tags :

Uttar Pradesh news

The Lucknow Times

Lucknow breaking

Breaking Lucknow

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन