Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रीष्मकालीन पेंटिंग कार्यशाला का शुभारंभ

राष्ट्रीय कार्यशाला में जुटेंगे कबीर पंथी

पुलिस जांच में जुटी

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ईओ कार्यालय में दंडवत लेट गए सभासद

घायल बेटे को देखने रायपुर से आया था घर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

गुरुग्राम से लौटे मां और 4 बच्चों के शव, : प्रेम विवाह के बाद नाजिम ने परिवार को उतारा मौत के घाट, परिजनों की चीखों से गमगीन हुआ शुमाली कब्रिस्तान

आलम वारसी

Mon, May 4, 2026
Post views : 106

*बिलारी (मुरादाबाद), मोहल्ला रजानगर के लिए रविवार की रात कयामत बनकर आई। गुरुग्राम में हेयर सैलून संचालक नाजिम द्वारा अपनी पत्नी नाजमा और चार मासूम बच्चों इकरा, शिफा, आयान और खदीजा नूर की हत्या के बाद जब पांचों के शव बिलारी पहुंचे तो पूरा शहर उमड़ पड़ा। रात करीब 11 बजे एक साथ पांच जनाजे उठे तो चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल गया। शुमाली कब्रिस्तान में पांचों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

बच्चों के शव देख फूट-फूटकर रोए लोग

रात करीब 9:30 बजे जैसे ही पांचों शव शाहबाद रोड स्थित मोहल्ला रजानगर पहुंचे, जिसने सुना उधर दौड़ पड़ा। एक मां और उसकी चार संतानों के शवों को देख परिजनों की चीखें गूंज उठीं। पूरे मोहल्ले के महिला-पुरुष बिलख पड़े। घर से लेकर कब्रिस्तान तक लोगों के सिर ही सिर दिखाई दे रहे थे। विधायक फहीम इरफान समेत सैकड़ों शहरियों ने गम में डूबे परिवार को ढांढस बंधाया, लेकिन परिजनों की आंखें सूख नहीं पा रही थीं।

प्रेम विवाह बना खौफनाक अंत की वजह

मूलरूप से बिलारी निवासी नाजिम (33) गुरुग्राम के वजीरपुर में किराये के मकान में पत्नी नाजमा और चार बच्चों के साथ रहता था। वह गढ़ी हरसरू में खुद का सैलून चलाता था। नाजिम के छह भाइयों में सभी हेयर सैलून का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि ओडिशा की रहने वाली नाजमा की यह दूसरी शादी थी। पहली शादी से बड़ी बेटी इकरा थी। नाजिम से शादी के बाद शिफा, खदीजा और आयान हुए।

नाजमा अपने चाचा के घर दिल्ली-नोएडा सीमा स्थित न्यू अशोक नगर में रहती थी। नाजिम भी वहीं पास सैलून में काम करता था। यहीं दोनों की मुलाकात हुई और प्रेम संबंध बन गए। उस समय नाजमा शादीशुदा थी और एक बेटी की मां थी, जबकि नाजिम कुंवारा था। परिवार के विरोध के बाद भी दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। करीब 6 माह पहले ही नाजिम वजीरपुर शिफ्ट हुआ था।

बुजुर्ग माता-पिता बेसुध

नाजिम के बड़े भाई आसिम के अनुसार मां परवीन पोते-पोतियों से बहुत प्यार करती थीं। ईद और अन्य मौकों पर फोन कर सबको बिलारी बुलाती थीं। घटना के बाद वृद्ध मां परवीन और पिता नवाबजान रो-रोकर बेसुध हो रहे थे।

पुलिस जांच में जुटी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के घर में अंदरूनी कलह चल रही थी। गुरुग्राम पुलिस आरोपी नाजिम से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आएगी। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

पांच हत्याओं से पूरा रजानगर स्तब्ध है। हर जुबान पर एक ही सवाल है कि नाजिम इतना बेरहम कैसे हो गया कि अपनी पत्नी और मासूम बच्चों की जान ले ली।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन