Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

ऐरा भदियार में 100 एमटी क्षमता के नए गोदाम का लोकार्पण

डीएम से लगाई न्याय की गुहार

2 अगस्त को होगा महर्षि वेदव्यास अंतर्राष्ट्रीय गुरुकुल विद्यापीठ का भव्य शुभारंभ

अमित मिश्रा ने संभाली कमान

सफाई कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बिजली बिल से परेशान युवक सड़क पर लेट गया : हंगामे के बाद 63 हजार का बिल घटकर 2002 रुपये

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Mar 16, 2026
Post views : 699

आठ महीने से संशोधन के लिए लगा रहा चक्कर

दही चौकी बिजली केंद्र के बाहर विरोध के बाद सुनी गई शिकायत

उन्नाव। बिजली बिल में गड़बड़ी से परेशान एक ग्रामीण उपभोक्ता ने सोमवार को अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। दही चौकी स्थित बिजली निगम के कार्यालय के बाहर युवक ने अपनी बाइक सड़क के बीच खड़ी कर दी और खुद भी वहीं जमीन पर लेट गया। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बाद में अधिकारियों ने उसकी शिकायत सुनी और बिल में संशोधन कर दिया। बिछिया विकासखंड के दुवा गांव निवासी राजन रावत का आरोप है कि पिछले करीब आठ महीनों से उनका बिजली बिल लगातार बढ़कर आ रहा था। बिल में सुधार कराने के लिए वह कई बार रोडवेज वर्कशॉप के पास स्थित बिजली निगम कार्यालय के चक्कर लगा चुके थे, लेकिन हर बार उन्हें टाल दिया जाता था।राजन के मुताबिक सोमवार को वह फिर अपनी शिकायत लेकर कार्यालय पहुंचे थे। उनका कहना है कि वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें अगले दिन आने की बात कहकर वापस लौटा दिया। इससे नाराज होकर उन्होंने कार्यालय के बाहर सड़क के बीच बाइक खड़ी कर दी और विरोध में वहीं लेट गए। सड़क पर युवक को लेटा देख आसपास लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे समझाया और सड़क से उठाकर कार्यालय ले गए। इसके बाद उसके बिल की जांच की गई। जांच में सामने आया कि उपभोक्ता के नाम करीब 63,966 रुपये का बिल दर्ज था। संशोधन के बाद बिल घटाकर 2002 रुपये कर दिया गया। संशोधित बिल मिलने के बाद राजन ने राहत जताई और बताया कि वह मंगलवार को बिल जमा करेंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली बिल से जुड़ी शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। कई उपभोक्ता बिल संशोधन के लिए महीनों से कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समय पर समाधान नहीं मिल पा रहा। इस पूरे मामले पर अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) प्रथम हिमांशु गौतम ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि उपभोक्ता को अनावश्यक रूप से दौड़ाने में किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी बीच बिजली विभाग में बिल संशोधन को लेकर लापरवाही बरतने के मामले में कार्रवाई भी हुई है। एक्सईएन हिमांशु गौतम के अनुसार बिछिया के एसडीओ रहे जसपाल को बिल संशोधन में लापरवाही के आरोप में दो दिन पहले रायबरेली मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उनके स्थान पर सहायक अभियंता मीटर राहुल अवस्थी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन