Wed 15 Apr 2026

ब्रेकिंग

डा0भीमराव अम्बेडकर 135 वीं जयंती

शोभा यात्रा मैं लगाए गए पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करती सीओ कोतवाली

राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग भारत द्वारा किया गया बाइक रैली का आयोजन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला कार्यालय पर बाबा साहब की 136वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास द्वारा बाबा साहब अंबेडकर की 136 वी जयंती का कार्यक्रम पीतल नगरी में आयोजित किया गया

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

व्यापारियों का उत्साह : दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर अखिलेश अवस्थी का स्वागत

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Mar 22, 2026
Post views : 119

विधायक ने दी बधाई, व्यापारियों के हित में काम जारी रखने का भरोसा

उन्नाव। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अखिलेश अवस्थी को पुनः जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके प्रथम जनपद आगमन पर व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। लखनऊ से उन्नाव पहुंचते ही नवाबगंज से लेकर शहर के प्रमुख बाजारों तक जगह-जगह काफिले को रोककर फूल-मालाओं और तिलक के साथ अभिनंदन किया गया। बताया जा रहा है कि तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर अखिलेश अवस्थी पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। रविवार को उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में व्यापारी और पदाधिकारी सड़कों पर उतर आए।नवाबगंज से शुरू हुआ स्वागत का सिलसिला बशीरतगंज बाजार, दही चौकी होते हुए उन्नाव बाईपास तिराहे तक पहुंचा। यहां नगर युवा और महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष मीनू त्रिवेदी के नेतृत्व में महिला व्यापारियों ने तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद काफिला शहर में प्रवेश किया तो आवास विकास, मोतीनगर, शास्त्री पार्क, आईबीपी चौराहा, गुरुद्वारा, सब्जी मंडी, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा और गांधी नगर तक कई स्थानों पर व्यापारियों ने स्वागत किया। हर जगह फूल-मालाओं और नारों के बीच माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। गांधी नगर स्थित स्वागत मंच पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री राम तनेजा, जिला चेयरमैन संजय राठी, वाइस चेयरमैन विशाल सिंह, वरिष्ठ महामंत्री कमल गुप्ता, महिला अध्यक्ष निम्मी अरोड़ा, नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता और युवा अध्यक्ष सुमित गुप्ता समेत कई पदाधिकारियों ने उनका सम्मान किया।


कार्यक्रम में मौजूद सदर विधायक पंकज गुप्ता ने अखिलेश अवस्थी को बधाई देते हुए कहा कि सरकार व्यापारियों के साथ खड़ी है और उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर अखिलेश अवस्थी ने सभी व्यापारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जो सम्मान उन्हें मिला है, वह अभूतपूर्व है और इसके लिए वह हमेशा व्यापारियों के हित में संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि व्यापारियों के शोषण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में बड़ी संख्या में मौजूद व्यापारियों ने एकजुटता का संदेश दिया। स्वागत करने वालों में श्रीकांत शुक्ला, उमेश पाल, सुरेंद्र जायसवाल, जय जय गुप्ता, अखिल मिश्रा, मनीष मिश्रा, पवित्रता उपाध्याय, काजल तिवारी, अभिषेक शुक्ला, नाहर सिंह, अनुराग मोहन, निर्भय सिंह, सत्यम गुप्ता, ललित मिश्रा, धीरेन्द्र गुप्ता, अनुज पांडे, इंद्रजीत सिंह, सरदार सन्नी, संजय गुप्ता, रामजी गुप्ता, निखिल गुप्ता, बब्लू गुप्ता, गोविंद गुप्ता, आदित्य चौरसिया, पवन गुप्ता, देवेश शुक्ला, राहुल मिश्रा, वेंकट मिश्रा सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन