Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

रामपुर ने पूरे सूबे में अपनी कर्मठता और कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

अंडर 14 हॉकी गर्ल्स ने नगर विधायक , आकाश सक्सेना से सुविधाओं को लेकर पत्र सौंपा, ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

मौके पर जेसीबी चलने का आरोप

पुलिस ने घर के पास से दबोचा

मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

आईजीआरएस रैंकिंग में उन्नाव फिर नंबर वन : सभी 21 थाने भी अव्वल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Sep 2, 2026
Post views : 91

शिकायत निस्तारण में जिले ने पूरे प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

एसएसपी के निर्देशन में पुलिस की कार्यप्रणाली को मिली सराहना

उन्नाव। जनशिकायतों के निस्तारण और फरियादियों की समस्याओं के समाधान के मामले में उन्नाव पुलिस ने प्रदेश में एक बार फिर अपनी बेहतर कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश शासन की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) जनसुनवाई पोर्टल की अगस्त 2026 की मासिक रैंकिंग में जनपद उन्नाव को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। खास बात यह है कि जिले के सभी 21 थानों ने भी आईजीआरएस की रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। एक साथ जिले और सभी थानों के प्रदेश में अव्वल रहने को पुलिस की शिकायत निस्तारण व्यवस्था की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। एसएसपी जय प्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनके समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया। शिकायतों की निगरानी से लेकर निस्तारण के बाद उसकी गुणवत्ता की समीक्षा तक पुलिस स्तर पर लगातार फोकस रखा गया। आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से आम लोगों की ओर से पुलिस से जुड़ी विभिन्न शिकायतें और समस्याएं दर्ज कराई जाती हैं। इन शिकायतों के निस्तारण में संबंधित थाना स्तर पर की गई कार्रवाई के साथ ही उसकी गुणवत्ता भी महत्वपूर्ण होती है। अगस्त माह की रैंकिंग में उन्नाव के सभी 21 थानों का प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहना इस बात का संकेत है कि शिकायत निस्तारण की व्यवस्था को जिलेभर में प्रभावी ढंग से लागू किया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनना, संबंधित मामलों में मौके पर जांच कराना और निर्धारित समय के भीतर शिकायतों का निस्तारण कराना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी व्यवस्था का परिणाम अगस्त की रैंकिंग में देखने को मिला।एसएसपी जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में मिली इस उपलब्धि को जिले की पुलिस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले भी उन्नाव आईजीआरएस रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन करता रहा है। इस बार जिले के साथ सभी 21 थानों का प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करना उपलब्धि को और खास बनाता है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन