Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

2 अगस्त को होगा महर्षि वेदव्यास अंतर्राष्ट्रीय गुरुकुल विद्यापीठ का भव्य शुभारंभ

अमित मिश्रा ने संभाली कमान

सफाई कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

शहर में शुरू हुई शुद्ध पेयजल की नई व्यवस्था

सपा नेता ने शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का लिया संकल्प

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सभासदों ने टेंडर प्रक्रिया पर उठाया सवाल : पहले से पूरे कार्यों को दोबारा टेंडर में शामिल करने का आरोप

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Apr 18, 2026
Post views : 166

गांधी नगर और सिंगरोसी क्षेत्र के कामों को लेकर उठे सवाल

उन्नाव। नगर पालिका परिषद में टेंडर प्रक्रिया को लेकर उठे सवाल अब खुलकर सामने आने लगे हैं। सभासद ब्रजेश पांडे ने कई अन्य सभासदों के साथ मिलकर जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए पालिका में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक, नगर पालिका द्वारा जिन कार्यों के लिए निविदाएं जारी की गई हैं, उनमें से कई काम पहले ही पूरे किए जा चुके हैं। इसके बावजूद उन्हीं कार्यों को दोबारा टेंडर में शामिल किया गया है। आरोप है कि यह सब फर्जी भुगतान निकालने और सरकारी धन के गबन की मंशा से किया जा रहा है। सभासदों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ कार्यों को अलग-अलग पत्रांकों में दिखाकर दो बार टेंडर जारी किए गए हैं, जिससे एक ही काम के लिए दोहरी भुगतान की स्थिति बनाई जा रही है। इसके अलावा कई ऐसे क्षेत्रों में भी विकास कार्य दर्शाए गए हैं, जहां अभी आबादी तक नहीं बसी है और केवल प्लॉटिंग चल रही है। वार्ड नंबरों में गड़बड़ी को भी शिकायत का अहम हिस्सा बनाया गया है। सभासदों का कहना है कि सड़कों और कार्यों को जानबूझकर गलत वार्ड में दिखाया गया, ताकि वास्तविक स्थिति छिपाई जा सके और फर्जीवाड़ा आसानी से किया जा सके। गांधी नगर क्षेत्र की एक सड़क, जो पहले ही बन चुकी है, उसे भी टेंडर सूची में शामिल किए जाने का आरोप है। इसी तरह सिंगरोसी इलाके में भी प्लॉटिंग वाली सड़कों को विकास कार्य में दिखाने की बात कही गई है। सबसे गंभीर आरोप पालिका कर्मचारियों की भूमिका को लेकर लगाए गए हैं। सभासदों का दावा है कि कुछ कर्मचारी खुद ही ठेकेदारी कर रहे हैं और टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि संबंधित कंप्यूटर और आईपी एड्रेस की जांच कराई जाए, जिससे सच्चाई सामने आ सके। सभासद ब्रजेश पांडे और उनके साथ मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, वर्तमान टेंडर प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोकने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन