Sat 31 Oct 2026

ब्रेकिंग

जिलाधिकारी, अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान चलाया जा रहा है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का अपर जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,

नवनियुक्त जिला सचिवों का अंकित सिंह परिहार ने किया स्वागत

रात के अंधेरे में खोद डाली जमीन

थाना भोट क्षेत्रान्तर्गत स्थित “इम्पेक्ट कॉलेज” में साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्यूरो रिपो

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

अदालत में मामला : मौके पर जेसीबी चलने का आरोप

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Sep 12, 2026
Post views : 187

प्लॉट पर नींव उखाड़ने और पिलर लगाने की शिकायत, तीन के खिलाफ केस

उन्नाव। जमीन का विवाद अदालत तक पहुंचने के बाद भी मौके पर मामला थमा नहीं। नवाबगंज क्षेत्र के अमरेथा रोड स्थित प्लॉट पर जेसीबी से नींव उखाड़ने और सीमेंट के पिलर लगाए जाने की शिकायत पुलिस तक पहुंची है। प्लॉट की मालिक महिला ने तीन लोगों पर जबरन कब्जे का प्रयास करने, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। अजगैन पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एतबारपुर निवासी दक्षिता शुक्ला ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 20 मार्च 2017 को अमरेथा रोड, नवाबगंज में प्लॉट खरीदा था। उनके मुताबिक खरीद के बाद से ही प्लॉट पर उनका कब्जा है। निर्माण की तैयारी के तहत वह नींव भरवा चुकी थीं और करीब सात डंपर मिट्टी भी डलवाई थी।

पहले भी हुआ था जमीन को लेकर विवाद

दक्षिता का आरोप है कि 13 अगस्त को वह प्लॉट पर निर्माण कराने पहुंचीं तो मदूखेड़ा निवासी गुड्डू सिंह और जालिमखेड़ा निवासी पप्पू मौके पर पहुंच गए। दोनों ने प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास किया। विवाद बढ़ने पर उन्होंने मामले को लेकर 17 अगस्त को सिविल जज (सीडि.) की अदालत में वाद दायर किया। इसकी अगली सुनवाई 18 सितंबर को होनी है।

जेसीबी से नींव खोदने का आरोप

महिला ने तहरीर में बताया कि चार सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे गुड्डू सिंह, पप्पू और मदूखेड़ा निवासी ननकऊ प्लॉट पर पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने जेसीबी लगाकर उनकी नींव उखाड़नी शुरू कर दी। इसके बाद वहां सीमेंट के पिलर भी लगा दिए गए। जानकारी मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचीं और इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उनके साथ गाली-गलौज की। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।

तीन के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने दक्षिता शुक्ला की तहरीर के आधार पर गुड्डू सिंह, पप्पू और ननकऊ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। जमीन पर कब्जे और निर्माण को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद होने की बात भी सामने आई है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन