Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

की याद में पाँच रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

ससुराल से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में हुए सनसनीखेज दंपति हत्याकांड में पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है।

एजेंसियों पर भारी भीड़, सिलिंडर खत्म होने से रोज लौट रहे उपभोक्ता

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

डीएम गौरांग राठी : आंगनबाड़ी केंद्र सिर्फ इमारत नहीं, बच्चों का भविष्य हैं

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Dec 23, 2025
Post views : 172

आंगनबाड़ी भवन, पोषण वाटिका और रेनवाटर हार्वेस्टिंग के कार्यों की गहन समीक्षा

उन्नाव। जिले में बच्चों और माताओं के पोषण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत गठित जिला पोषण समिति की बैठक डीएम गौरांग राठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी तमाम योजनाओं और कार्यों की बारीकी से समीक्षा की गई। बैठक में साफ संकेत दिया गया कि अब कागजी प्रगति नहीं, बल्कि जमीन पर दिखने वाला काम ही स्वीकार्य होगा। बैठक के दौरान डीएम ने जिले में बन रहे और संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, उनके निर्माण की गुणवत्ता, सुंदरीकरण, पोषण वाटिका, रेनवाटर हार्वेस्टिंग जैसी व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल इमारत नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य की नींव हैं, इसलिए इनमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम राठी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को लेकर खास तौर पर नाराजगी जताई और इसके लक्ष्य को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को इस योजना से जोड़ा जाए। इसके लिए गांव-गांव अभियान चलाकर पंजीकरण की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के आयुष्मान कार्ड को लेकर भी जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनवाए जाएं। इसके लिए विशेष अभियान चलाकर तय समय में काम पूरा किया जाए।निर्माणाधीन और नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों की गुणवत्ता पर भी जिलाधिकारी ने विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए। भवन, पेंटिंग, रेनवाटर हार्वेस्टिंग और पोषण वाटिका जैसे सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों के सभी घटकों में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जाए।
डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का गहन निरीक्षण कराने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए। निरीक्षण के दौरान न केवल निर्माण कार्य बल्कि केंद्रों पर चल रही गतिविधियों, पढ़ाई और पोषण से जुड़े कार्यों की भी जांच की जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। बैठक में यह भी कहा गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों के लिए उपलब्ध किताबों, खिलौनों और सीखने के अन्य उपकरणों का सही और नियमित उपयोग कराया जाए। कई जगह संसाधन होने के बावजूद उनका प्रयोग नहीं हो पा रहा है, जिसे तुरंत सुधारने के निर्देश दिए गए। कार्यदायी संस्थाओं को यह भी आदेश दिए गए कि आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण में यदि कोई कमी बची हो तो उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। सभी कमियों को दूर करने के बाद संबंधित केंद्रों का सत्यापन कर हैंडओवर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। बैठक में ग्राम स्तर पर आयोजित होने वाले वीएसएचएनडी यानी ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण दिवस सत्रों पर भी खास जोर दिया गया। डीएम ने कहा कि सभी केंद्रों पर इन सत्रों का नियमित और सही ढंग से आयोजन सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कृतिराज, परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह, जिला विकास अधिकारी देव चतुर्वेदी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी विनोद कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार, जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि पोषण से जुड़ी योजनाएं सरकार की प्राथमिकता में हैं और इनके क्रियान्वयन में ढिलाई किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन