Wed 04 Nov 2026

ब्रेकिंग

नागफनी थाने के प्रभारी मनीष सक्सेना व उनकी टीम ने किया अवैध पटाखा फैक्टरी का किया भंडाफोड़,

टावर की बाउंड्रीवाल में सज रही थी जुए की फड़, सात गिरफ्तार

चार लाख रुपये भी ले गए चोर

लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने लखनऊ पहुंचे प्रवीण भानु

विधायक अनिल सिंह के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचे कार्यकर्ता

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

नवाबगंज में अवैध वसूली का आरोप : ऑटो यूनियन ने दिया ज्ञापन

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Apr 1, 2026
Post views : 273

रोजाना पैसे देने का दबाव, नियम स्पष्ट न होने से बढ़ी नाराजगी

उन्नाव। नवाबगंज में सीएनजी ऑटो चालकों ने नगर पंचायत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चालकों का आरोप है कि उनसे बिना स्पष्ट नियमों के जबरन पैसे वसूले जा रहे हैं, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर असर पड़ रहा है। मामले को लेकर ऑटो चालकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि छोटे स्तर पर काम करने वाले ड्राइवर पहले ही सीमित आमदनी में परिवार चलाते हैं, ऐसे में रोजाना 20 से 30 रुपये की वसूली उनके लिए अतिरिक्त बोझ बन रही है।चालकों के मुताबिक, वसूली का कोई तय नियम या लिखित आदेश नहीं बताया जाता। कई बार भुगतान न करने पर रास्ते में रोककर दबाव बनाया जाता है, जिससे उन्हें मानसिक और आर्थिक दोनों तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक और बड़ा मुद्दा यह भी सामने आया कि नगर पंचायत द्वारा केवल कुछ स्थानों पर ही स्टैंड विकसित किए जा रहे हैं, जबकि वसूली पूरे क्षेत्र में की जा रही है। चालकों का कहना है कि जब सुविधाएं सीमित हैं तो शुल्क पूरे इलाके से क्यों लिया जा रहा है। यह ज्ञापन सीएनजी ऑटो यूनियन के अध्यक्ष गोपाल महेश्वरी के नेतृत्व में सौंपा गया। बड़ी संख्या में चालक और यूनियन से जुड़े लोग इसमें शामिल हुए और सभी ने एक सुर में कार्रवाई की मांग की। चालकों की मांग साफ है कि इस तरह की वसूली को तुरंत रोका जाए और यदि कोई नियम है तो उसे सार्वजनिक किया जाए। साथ ही जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने। अब नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है कि वह इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या कदम उठाए जाते हैं।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन