Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

विधायक निधि से चार बड़े कूलर लगे

650 परिवारों को बांटी गईं जरूरी सामान की किट

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

गांव-गांव सुरक्षा का संकल्प : एसपी की अध्यक्षता में ग्राम प्रहरियों की बड़ी गोष्ठी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Dec 19, 2025
Post views : 341

गश्त और निगरानी के लिए 81 साइकिलें, कंबल व सीटी का वितरण

उन्नाव। ग्रामीण इलाकों में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए उन्नाव पुलिस ने एक अहम कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरियों की बैठक बुलाई। इस बैठक में जिले के अलग-अलग थानों से आए ग्राम प्रहरी शामिल हुए। बैठक के दौरान एसपी ने ग्राम प्रहरियों से सीधे बातचीत की और गांवों की स्थिति जानी। उन्होंने प्रहरियों से पूछा कि उन्हें अपने काम में क्या दिक्कतें आती हैं और किन जगहों पर पुलिस की मदद की जरूरत पड़ती है। साथ ही गांव में होने वाली छोटी-बड़ी घटनाओं, संदिग्ध लोगों की जानकारी समय पर देने और पुलिस से लगातार संपर्क में रहने पर जोर दिया गया। गोष्ठी में यह भी बताया गया कि ग्राम प्रहरी गांव और पुलिस के बीच सबसे अहम कड़ी होते हैं। अगर वे सतर्क रहें और समय पर सूचना दें, तो कई घटनाओं को पहले ही रोका जा सकता है। बैठक का मकसद यही था कि गांवों में शांति बनी रहे और आम लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, सहायक पुलिस अधिक्षक व नगर सीओ सिटी दीपक यादव और क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति रही। अधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि ग्रामीण स्तर पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। गांव की हर गतिविधि पर पहली नजर ग्राम प्रहरी की ही होती है, ऐसे में उनकी सतर्कता और समय पर दी गई सूचना पुलिस कार्रवाई की दिशा तय करती है।पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस प्रशासन की आंख और कान हैं। उन्होंने अनुशासन, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, बाहरी गतिविधि या असामान्य घटना की जानकारी तुरंत थाना पुलिस तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार छोटी सूचना भी बड़ी वारदात को रोकने में निर्णायक साबित होती है, इसलिए सूचना देने में कोई हिचक नहीं होनी चाहिए। गोष्ठी के दौरान रात्रि गश्त पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों को निर्देश दिए कि रात के समय गांव में आने-जाने वाले बाहरी लोगों पर पैनी नजर रखें और आपसी समन्वय के साथ काम करें। किसी भी आपात स्थिति में बिना विलंब किए पुलिस को सूचित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। इस अवसर पर ग्राम प्रहरियों ने अपनी समस्याएं और आवश्यकताएं भी अधिकारियों के समक्ष रखीं। पुलिस अधिकारियों ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और समाधान का भरोसा दिलाया। प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि ग्राम प्रहरी अकेले नहीं हैं, बल्कि पुलिस तंत्र उनके साथ खड़ा है। गोष्ठी के समापन पर ग्राम प्रहरियों को कार्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 81 नई साइकिलें, कंबल और सीटी वितरित की गईं। अधिकारियों ने बताया कि यह संसाधन गश्त, निगरानी और सूचना संकलन के कार्य में सहायक होंगे और उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाएंगे। सामग्री प्राप्त कर ग्राम प्रहरियों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन