Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मुरादाबाद में कांग्रेस-सपा का फूंका पुतला : महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने पर भाजपा का फूटा गुस्सा,

आलम वारसी

Wed, Apr 22, 2026
Post views : 242

मुरादाबाद, लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक पारित न होने के विरोध में बुधवार को भाजपा ने कांग्रेस और सपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बुध बाजार के पास इंपीरियल तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों का पुतला फूंककर नारेबाजी की और विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाए।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल और महानगर उपाध्यक्ष हेमराज सैनी ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को रोकने से कांग्रेस, सपा समेत विपक्षी दलों का महिला विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की इस भूमिका से देशभर की महिलाओं के मन में गहरा आक्रोश है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष नहीं चाहता कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित हो।

पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार के समर्थन में और विपक्ष के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इस दौरान अल्पना रितेश गुप्ता, महानगर महामंत्री विशाल त्यागी, शम्मी भटनागर, अमित शर्मा, निमित जायसवाल, अर्चित गुप्ता, सुरेंद्र विश्नोई, सुनीता शर्मा, वनिता मल्होत्रा, सिमरन कौर, नवदीप टंडन, कपिल देव, कुलदीप नारायण, अभिषेक राठौर, गेत्रपाल सिंह, अशोक सैनी, दीक्षांत चौधरी, अश्वनी शर्मा, दीपक चौधरी, मंडल अध्यक्ष विपिन प्रजापति, सोमपाल प्रजापति, मिथुन शर्मा, मंगलसेन राजपूत, नीरज कुमार, हरिओम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, जिसे विपक्ष अपने राजनीतिक स्वार्थ के चलते रोकने का प्रयास कर रहा है। पार्टी ने चेतावनी दी कि अगर विपक्ष ने अपना रवैया नहीं बदला तो भाजपा पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज करेगी।

Tags :

मुरादाबाद।। मुरादाबाद में कांग्रेस-सपा का फूंका पुतला

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन