Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

जल निकासी भी होगी बेहतर

डिवाइडर खोदकर खड़े किए होर्डिंग पोल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

कड़ाके की ठंड में डीएम–एसपी खुद मैदान में : बेसहारा और जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Dec 17, 2025
Post views : 429

रैन बसेरे, अलाव और कंबल वितरण को लेकर अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश

उन्नाव। जिले में बढ़ती शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। बुधवार शाम जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने शहर के विभिन्न इलाकों में संचालित रैन बसेरों, अलाव और कंबल वितरण व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान हनुमान मंदिर के पास और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में निःसहाय, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए। शाम होते ही डीएम और एसपी खुद मैदान में उतरे। रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर लोगों से उन्होंने सीधे मुलाकात की। कई लोग ठंड से कांपते हुए नजर आए, जिन्हें मौके पर ही कंबल उपलब्ध कराए गए। अधिकारियों ने जरूरतमंदों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि प्रशासन ठंड के इस मौसम में उन्हें अकेला नहीं छोड़ेगा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रैन बसेरों की स्थिति का जायजा लिया और वहां मौजूद सुविधाओं को परखा। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करें, पर्याप्त संख्या में अलाव जलवाना सुनिश्चित करें और असहाय लोगों तक समय से कंबल पहुंचाए जाएं। उन्होंने साफ कहा कि शीतलहर से बचाव के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।


जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार जिले में शीतलहर से बचाव के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। रैन बसेरों को सक्रिय रखा गया है, प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं और जरूरत के अनुसार कंबल वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग भी इस अभियान में पूरी तरह सहयोग कर रहा है। पुलिस टीमें रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, सड़कों के किनारे और संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त कर रही हैं। जहां भी कोई बेसहारा व्यक्ति ठंड से प्रभावित मिलता है, उसे तत्काल सहायता दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस मिलकर इस चुनौती से निपट रहे हैं।
कंबल मिलने के बाद जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी। कई लोगों ने कहा कि इस भीषण ठंड में कंबल उनके लिए बड़ी मदद साबित हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस का आभार भी जताया। मौके पर पुलिसकर्मी, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे और पूरी व्यवस्था संभालते नजर आए।
प्रशासन की ओर से आम जनता से अपील की गई कि अगर कहीं भी कोई बेसहारा या असहाय व्यक्ति ठंड से जूझता दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उसे मदद पहुंचाई जा सके। शीतलहर के इस कठिन दौर में जिला प्रशासन की यह पहल न सिर्फ राहत पहुंचाने वाली रही, बल्कि यह संदेश भी दे गई कि मुश्किल समय में प्रशासन आमजन के साथ खड़ा है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन