Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

हरदोई रोड पुल पर हाइट गेज बैरियर टूटा : शहर के अंदर से गुजरने लगीं बसें, बड़ा चौराहा पर लगा जाम

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Mar 16, 2026
Post views : 61

वैकल्पिक मार्ग से मोड़ा गया यातायात, मरम्मत के लिए रेलवे को भेजा गया प्रस्ताव

उन्नाव। शहर के हरदोई रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर लगाया गया हाइट गेज बैरियर क्षतिग्रस्त होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। बैरियर टूटने के कारण रोडवेज बसों समेत कई बड़े वाहन अब शहर के अंदरूनी रास्तों से होकर गुजरने लगे हैं। इससे खासकर बड़ा चौराहा और आसपास के इलाकों में बार-बार जाम की स्थिति बन रही है। दरअसल हरदोई रोड को बाईपास मार्ग से जोड़ने वाला यह रेलवे ओवरब्रिज काफी पुराना और कमजोर माना जाता है। इसी वजह से प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इस पुल से भारी वाहनों के गुजरने पर पहले ही रोक लगा रखी है। ऐसे वाहनों को दोस्तीनगर हाईवे बाईपास के रास्ते से डायवर्ट किया जाता है। इस व्यवस्था को लागू कराने के लिए पुल से पहले हाइट गेज बैरियर लगाए गए थे ताकि बड़े वाहन पुल तक पहुंच ही न सकें।कुछ दिन पहले सिंघूपुर मोड़ और हरदोई रोड पुल के पास लगे हाइट गेज बैरियर को एक भारी वाहन ने टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी तेज थी कि बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद से पुल पर से बसों और अन्य वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया। परिणाम यह हुआ कि रोडवेज बसों को शहर के अंदरूनी मार्गों से निकालना पड़ रहा है। वर्तमान में कई बसें कब्बाखेड़ा, सिविल लाइंस होते हुए कचहरी रोड पुल की तरफ से बड़ा चौराहा और सदर बाजार के रास्ते निकल रही हैं। अचानक बढ़े वाहनों के दबाव के कारण बड़ा चौराहा क्षेत्र में सोमवार को कई बार यातायात धीमा पड़ गया। सुबह करीब नौ बजे से दोपहर 12 बजे के बीच कई बार लंबा जाम लगा, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे हरदोई की ओर से एक साथ दो रोडवेज बसें शहर में दाखिल हो गईं। संकरी सड़क और ज्यादा ट्रैफिक के कारण कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मौके पर मौजूद यातायात पुलिस ने बसों और अन्य वाहनों को आगे-पीछे कराकर स्थिति को नियंत्रित किया और धीरे-धीरे यातायात को सामान्य कराया। यातायात विभाग के अनुसार सिंघूपुर मोड़ पर लगा क्षतिग्रस्त हाइट गेज बैरियर फिलहाल ठीक करा दिया गया है। इसके बाद कुछ बसों को दरोगाबाग मोहल्ले से होते हुए हरदोई रोड पुल के पास से शास्त्री पार्क की तरफ मोड़कर निकाला जा रहा है, ताकि शहर के मुख्य बाजारों में ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सके।यातायात प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि हरदोई रोड पुल पर क्षतिग्रस्त बैरियर की मरम्मत के लिए रेलवे के इंजीनियरों को सूचना दे दी गई है। विभाग की ओर से जल्द काम शुरू कराने का आश्वासन मिला है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में बैरियर ठीक हो जाएगा और यातायात व्यवस्था पहले की तरह सुचारु हो सकेगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन