Sat 31 Oct 2026

ब्रेकिंग

मीडिया प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,

अनिल सिंह सिसौदिया” द्वारा सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुलिस कर्मियों को देश की एकता,अखण्डता एवं सुरक्षा

तिकोनिया पार्क में याद किए गए लौह पुरुष

स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता, बड़े चेहरे रहे नदारद

14 लाख एडवांस लेकर दूसरे को बेची

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

भैंस बांधने को लेकर विवाद में मां-बेटी से मारपीट : तीन पर मुकदमा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Aug 16, 2026
Post views : 128


जातिसूचक शब्द बोलने और धमकी देने का भी आरोप

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के तालिब सराय में भैंस बांधने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। महिला ने तीन लोगों पर बेटी के साथ मारपीट करने, गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीओ सिटी विनी सिंह को सौंपी गई है। तालिब सराय निवासी शांति देवी पत्नी चंद्रपाल के मुताबिक 13 अगस्त की शाम वह घर के दरवाजे पर बैठी थीं। इसी दौरान फैजी, फैजान और कमर वहां पहुंचे। पशु बांधने को लेकर कहासुनी होने लगी। आरोप है कि बात बढ़ने पर तीनों ने महिला और उसकी बेटी के साथ अभद्रता शुरू कर दी। महिला के अनुसार विवाद के बीच उसकी बेटी मौके पर पहुंची तो आरोपितों में से फैजी ने लाठी से उस पर हमला कर दिया। इससे बेटी के हाथ में चोट लग गई। महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसके साथ भी गाली-गलौज की गई और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद घायल बेटी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। महिला ने अगले दिन सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

तीन के खिलाफ रिपोर्ट

पुलिस ने मामले में फैजी, फैजान और कमर को नामजद करते हुए मारपीट, गाली-गलौज व धमकी के साथ एससी-एसटी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

सीओ सिटी करेंगी जांच

मामले की जांच सीओ सिटी विनी सिंह को सौंपी गई है। वह घटना के संबंध में आरोपों की पड़ताल करेंगी। पुलिस जांच के दौरान घटना से जुड़े लोगों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन