Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

दो बूंद जिंदगी की': पल्स पोलियो अभियान 2026 के लिए महापौर की अपील

*'बेटियों का सुरक्षा कवच': 14-15 साल की किशोरियों के लिए HPV टीकाकरण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

गांधीनगर तिराहे पर ऑटो स्टैंड विवाद : पांच लोगों पर मुकदमा, तलाश में जुटी पुलिस

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Jan 25, 2026
Post views : 203

मारपीट के दौरान सोने की चेन गिरने का आरोप, धमकी देकर मौके से भागे आरोपी

उन्नाव। शहर के गांधीनगर तिराहे के पास शनिवार रात ऑटो स्टैंड पर सवारी बैठाने को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया था। दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पीड़ित की शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।प्रदर्शनीनगर मोहल्ला निवासी तन्ना सोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पेशे से ऑटो चालक है। शनिवार शाम वह अपने साथियों के साथ स्टैंड पर मौजूद था। इसी दौरान सवारी बैठाने को लेकर उसकी अनुराग धानुक से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि विवाद के बाद अनुराग ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। तन्ना के मुताबिक, आरोपियों में आशीष यादव, सोल्जर गुप्ता, अमित गुप्ता और एक अन्य युवक अनुज शामिल है, जिसका पूरा पता अभी सामने नहीं आया है। मारपीट के दौरान जब उसके साथी आयुष पटेल बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई की। इस अफरा-तफरी में तन्ना के गले से सोने की चेन भी गिर गई। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद जब उसने पुलिस को सूचना देने की बात कही तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो वायरल होने से मामला और गंभीर हो गया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया। सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों के पते खंगाले जा रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शहर के व्यस्त इलाके में हुई इस घटना ने ऑटो स्टैंडों पर आए दिन होने वाले विवादों और कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन