Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

गहरा करंट हादसा : श्रमिक की मौत मामले में फैक्टरी मालिक समेत चार के खिलाफ मुकदमा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, May 4, 2026
Post views : 207

मुआवजे को लेकर रातभर चला विवाद, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई

उन्नाव। गहरा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी के अंदर करंट लगने से हुई 21 वर्षीय श्रमिक की मौत के मामले में अब पुलिस कार्रवाई शुरू हो गई है। घटना के एक दिन बाद मृतक के पिता की तहरीर पर फैक्टरी मालिक, प्रबंधक समेत चार लोगों के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया गया है भगवाकोल गांव निवासी धर्मेंद्र शनिवार दोपहर क्राउन टीयर फैक्टरी में काम के दौरान खुले बिजली के तार की चपेट में आ गया था। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। हादसे के बाद परिजनों ने फैक्टरी के बाहर शव रखकर मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया था। आरोप था कि फैक्टरी में सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे और खुले तार पड़े होने के बावजूद काम कराया जा रहा था। रात तक चले विवाद के बीच फैक्टरी प्रबंधन के जिम्मेदार लोग मौके से हट गए थे, जिससे परिजनों में नाराजगी और बढ़ गई। पुलिस ने हालात संभालते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक के पिता राकेश कुमार ने फैक्टरी मालिक अजमत अली, प्रबंधक, इलेक्ट्रीशियन और एक अन्य कर्मचारी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने लापरवाही और गैर-जिम्मेदारी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फैक्टरी की सुरक्षा व्यवस्था, बिजली कनेक्शन और जिम्मेदार कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र की कई इकाइयों में सुरक्षा मानकों को लेकर लापरवाही आम है। इस घटना के बाद अब प्रशासन से ऐसी फैक्ट्रियों की जांच की मांग भी तेज हो गई है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन