Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

ओवरलोड और टैक्स बकाया वाहनों पर सख्ती : दो दिन में 42 का चालान, 15 सीज

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Mar 12, 2026
Post views : 99

परिवहन विभाग का अभियान जारी, लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया

उन्नाव। जिले में ओवरलोड और बकाया कर वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त अभियान चलाया है। दो दिनों तक चले इस अभियान में विभाग ने बड़ी संख्या में नियम तोड़ने वाले वाहनों पर कार्रवाई की। जांच के दौरान 42 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 15 वाहनों को जब्त कर थानों में खड़ा करा दिया गया। इन वाहनों पर कुल 25.65 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क लगाया गया है। परिवहन विभाग की टीम ने लखनऊ-कानपुर हाईवे समेत जिले के कई प्रमुख मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई ट्रक और अन्य भारी वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक माल ढोते हुए पाए गए। ऐसे वाहनों को रोककर उनके दस्तावेज और वजन की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चालान किया और गंभीर मामलों में वाहनों को सीज भी किया गया। एआरटीओ संजीव सिंह और एआरटीओ प्रशासन प्रतिभा गौतम ने बताया कि अभियान के दौरान ओवरलोड चल रहे 42 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। इनमें से 15 वाहनों को पुलिस थानों में निरुद्ध कराया गया है। इन सभी पर मिलाकर 25.65 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा बकाया कर जमा न करने वाले वाहनों पर भी विभाग ने सख्ती दिखाई। जांच में ऐसे 67 वाहन मिले जिनका टैक्स बकाया था। इन वाहनों का भी चालान किया गया और 21 वाहनों को थानों में खड़ा करा दिया गया। इन पर करीब 13.2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ओवरलोड वाहन सड़कों के लिए बड़ा खतरा बनते हैं। इससे सड़कें जल्दी खराब होती हैं और हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसी वजह से विभाग समय-समय पर ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाता है। एआरटीओ संजीव सिंह ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने वाहन चालकों और मालिकों से अपील की है कि निर्धारित नियमों का पालन करें और बकाया कर समय पर जमा करें, ताकि कार्रवाई से बचा जा सके।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन