Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

डीएम ने दिए आदेश : जिला अस्पताल गेट से हटेंगी सिगरेट और पान मसाले की दुकानें

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Feb 5, 2026
Post views : 232

सिटी मजिस्ट्रेट और कोतवाल ने दुकानदारों को दी अंतिम चेतावनी

उन्नाव। जिला अस्पताल के मुख्य गेट के आसपास लगी सिगरेट और पान मसाला की दुकानों को हटाने के निर्देश डीएम गौरांग राठी ने दिए हैं। यह कार्रवाई गुरुवार को बांगरमऊ क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में घायल लोगों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे डीएम के निरीक्षण के बाद सामने आई। बताया गया कि अस्पताल से लौटते समय सुरक्षा गार्डों ने डीएम को जानकारी दी कि अस्पताल गेट के पास सिगरेट और पान मसाला की दुकानों पर अक्सर अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे न सिर्फ अस्पताल का माहौल बिगड़ता है, बल्कि मरीजों और उनके परिजनों को भी असुविधा होती है। शिकायत मिलने के बाद डीएम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति खुद देखी और तत्काल दुकानों को हटाने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज और सदर कोतवाली के निरीक्षक चंद्रकांत मिश्र मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दुकानदारों को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि वे स्वेच्छा से वहां से दुकानें हटा लें। उन्होंने कहा कि अगर तय समय में दुकानों को नहीं हटाया गया, तो प्रशासन अभियान चलाकर कार्रवाई करेगा। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि जिला अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान के आसपास इस तरह की दुकानों की अनुमति नहीं दी जा सकती। यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा और सुविधा प्राथमिकता है। अस्पताल परिसर और उसके आसपास शांति और अनुशासन बनाए रखने के लिए आगे भी सख्ती जारी रहेगी। प्रशासन की इस पहल को अस्पताल में इलाज कराने आए लोगों और तीमारदारों ने राहत भरा कदम बताया है। उनका कहना है कि दुकानों के कारण अक्सर भीड़ और अव्यवस्था रहती थी, जिससे अस्पताल में आने-जाने में दिक्कत होती थी। अब कार्रवाई से माहौल बेहतर होने की उम्मीद है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन