Sun 09 Aug 2026

ब्रेकिंग

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मिली हत्या की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

अंकित सिंह परिहार ने बढ़ाया मदद का हाथ

बड़े चौराहे पर स्थापित होगी भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा

सरकारी ठेके की 50 हजार की फर्जी एफडीआर लगाई, रिपोर्ट दर्ज

25 हजार लेते डाकघर का बाबू को सीबीआई ने दबोचा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जबरदस्त : भिड़न्त,दो युवकों की दर्दनाक मौत,मची चीख पुकार!

मुनीश गुप्ता

Sun, Nov 16, 2025
Post views : 439

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद थाना विथरी चैनपुर क्षेत्र में हुई दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने भिड़ीन्त में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना स्थल पर एकत्रित लोगों की भीड़ की सूचना पर पहुँची थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया।शव मोर्चारी भेजे जाने पर अमित के परिजनों ने जिला अस्पताल मोर्चरी पहुंचकर नाराजगी जताई व शव देखने को लेकर काफी हंगामा काटा।गुस्साए परिजनो ने मोर्चरी का दरवाज़ा तोड़कर शव बाहर निकालने की कोशिश की जहाँ मौके पर मौजूद अस्पताल स्टाफ ने समझा बुझाकर किसी तरह मामला शांत किया।

भगवतीपुर के पास हुआ बड़ा हादसा

मृतकों में एक की पहचान ग्राम कमुआ खुर्द निवासी अमित पटेल पुत्र सुरेश पाल के रूप में हुई है जिसकी मौके पर ही मौत हो गई है अमित भगवती पुर में किराना की दुकान चलाता था जो घटना के समयँ सुबह खाद लेने जा रहा था।वहीं दूसरे मृतक की पहचान देवेश गंगवार 27 वर्ष पुत्र विशंभर सिंह थाना हाफिज गंज के ग्राम अलइया निवासी के रूप में हुई जिसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।देवेश बरेली में अपना क्लब में मैनेजर के पद पर कार्यरत था परिवार में एक साल का छोटा बेटा है।

पुलिस अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए घटना स्थल पर बिथरी चैनपुर पुलिस ने पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। वहीं अमित की पत्नी सर्वेश और देवेश की पत्नी अनामिका का रो रो कर बुरा हाल है दोनों मृतकों के परिवारों के छोटे बच्चों पर हादसे का बड़ा संकट टूट पड़ा है!

आपको बता दे कि ओवर स्पीड और लापरवाह ड्राइविंग से आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं, जिससे हजारों लोग अपनी जान गवां देते है

Tags :

Bareilly accident

Accident news Bareilly

Accident

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन