Sat 18 Apr 2026

ब्रेकिंग

पहले से पूरे कार्यों को दोबारा टेंडर में शामिल करने का आरोप

मंगेतर की मौत के सदमे में युवती ने भी दी जान, दो परिवारों में मातम

घायल नंदी के लिए देवदूत बने राष्ट्रीय गौसंरक्षक दल के कार्यकर्ता,तत्परता से बचाई जान

अब शादी समारोह में नहीं पड़ेगी गैस की कमी, प्रशासन ने किया इंतजाम

मुरादाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सिंगरोसी में प्रदूषण का संकट : स्टील प्लांट के खिलाफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष का ज्ञापन

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Jan 17, 2026
Post views : 210

चार सदस्यीय जांच टीम गठित, रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

उन्नाव। शहर के वार्ड नंबर दो सिंगरोसी और उससे सटे इलाकों में रिमझिम स्टील प्लांट से फैल रहा प्रदूषण अब गंभीर मुद्दा बनता जा रहा है। इलाके के लोगों का कहना है कि फैक्ट्री से निकलने वाला गंदा पानी और चिमनियों से हवा में उड़ रही राख ने सामान्य जीवन मुश्किल कर दिया है। हालात यह हैं कि पानी, हवा और स्वास्थ्य तीनों पर असर साफ दिखने लगा है। स्थानीय नागरिकों के मुताबिक प्लांट से निकलने वाला प्रदूषित पानी पास के एक सैकड़ों वर्ष पुराने तालाब में छोड़ा जा रहा है। यही तालाब आसपास के इलाकों के लिए भूजल का प्रमुख स्रोत है। लोगों का आरोप है कि तालाब के दूषित होने से हैंडपंप और बोरिंग का पानी भी खराब हो चुका है। लोगों का कहना है कि इसी पानी के इस्तेमाल से मवेशियों की मौत तक हो चुकी है। हवा में उड़ने वाली राख भी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। घरों की छतों, बर्तनों और पानी की टंकियों पर काली परत जम जाती है। लोगों का कहना है कि इस राख में आयरन के बारीक कण होते हैं, जो सांस के जरिए शरीर में पहुंच रहे हैं। इससे आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत, खांसी और फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। कुछ लोगों ने आंखों की रोशनी कमजोर होने की शिकायत भी प्रशासन से की है। इसी समस्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा के साथ में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज को दिया गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि संविधान के तहत हर नागरिक को स्वच्छ वातावरण में जीने का अधिकार है। लेकिन स्टील प्लांट द्वारा लगातार जल और वायु प्रदूषण फैलाकर इस अधिकार का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों ने मौके पर प्रदूषित पानी और राख में मौजूद आयरन कणों को चुंबक से चिपकाकर दिखाया और इसे गंभीर खतरा बताया। उनका कहना था कि यह केवल कागजी नहीं, बल्कि प्रत्यक्ष सबूत है कि प्रदूषण किस स्तर तक पहुंच चुका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शशि बिंदकर ने बताया कि मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम द्वारा मौके पर निरीक्षण कर आवश्यक नमूने लिए जाएंगे और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में सेवानिवृत्त शिक्षक प्रदीप पासी, मोहम्मद बशीर, विनोद कुमार, अजय गौतम, सुनील कुमार सहित कई स्थानीय नागरिक शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं ने साफ चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन