Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

सफाई कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

शहर में शुरू हुई शुद्ध पेयजल की नई व्यवस्था

सपा नेता ने शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का लिया संकल्प

विधायक पंकज गुप्ता ने कहा, संस्कारों की नींव हैं गुरु

हरदोई पुल पर युवक की कटी गर्दन, आईसीयू में भर्ती

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द : समाधान की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे उपभोक्ता प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Apr 18, 2026
Post views : 408

बिजली बिल बढ़ने और अचानक कटौती से नाराज़गी, पुराने मीटर बहाल करने की उठी मांग

उन्नाव। प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ती नाराज़गी अब सड़कों तक पहुंच गई है। रविवार को “नर सेवा नारायण सेवा” संस्था के संस्थापक विमल द्विवेदी के नेृतत्व में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने निराला पार्क से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया, जिसमें पुराने बिजली मीटर दोबारा लगाने की मांग की गई है। प्रदर्शन के दौरान उपभोक्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में मानव शृंखला बनाकर स्मार्ट मीटर व्यवस्था के खिलाफ एकजुटता दिखाई। लोगों का कहना था कि नई व्यवस्था उनके लिए राहत के बजाय परेशानी का कारण बन गई है। विमल द्विवेदी की अगवाई में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रामदेव निषाद को दिए गए ज्ञापन में उपभोक्ताओं ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में अचानक दो से तीन गुना तक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जबकि खपत में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। इससे मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। सबसे बड़ी दिक्कत प्रीपेड सिस्टम को लेकर बताई गई।

उपभोक्ताओं का कहना है कि बैलेंस खत्म होते ही बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति काट दी जाती है। इससे बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों और मरीजों की देखभाल जैसे जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। मोबाइल से रिचार्ज करने के बाद भी राहत तुरंत नहीं मिलती। कई बार घंटों तक बैलेंस अपडेट नहीं होता, जिसके चलते लोगों को अंधेरे में इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा मीटर की रीडिंग और कटौती की प्रक्रिया को भी उपभोक्ताओं ने जटिल बताया, जिसे आम व्यक्ति के लिए समझना आसान नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि या तो स्मार्ट मीटर की खामियों को तत्काल दूर किया जाए या फिर पुराने मीटर दोबारा लगाए जाएं, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल सके। इस दौरान अजय त्रिवेदी, ज्योति राजपूत, नीलमणि सिंह, पवित्रा उपाध्याय, एके दीक्षित, आरके मिश्रा, राकेश राजपूत, योगेंद्र तिवारी, विकास सिंह सेंगर, परिमल मिश्रा, अंशुल सिंह चंदेल समेत कई लोग मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन