Tue 14 Apr 2026

ब्रेकिंग

हफ्ते भर में दोबारा कब्जे से खुली प्रशासन की पोल

हाथों में मशाल लेकर निकले शिक्षक, बोले—पुराने नियमों से ही हो मूल्यांकन

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत

5 घायल, शादी से घर जाते समय हुआ हादसा

रास्ते में घेरकर की गई फायरिंग, पैर में लगी गोली

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सड़क हादसा : आमने-सामने की टक्कर में दंपती की मौत, दूसरा बाइक सवार फरार

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Mar 5, 2026
Post views : 241

पुलिस बोली, तहरीर मिलते ही दर्ज होगा मुकदमा

उन्नाव। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने होली से पहले एक परिवार की खुशियां छीन लीं। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर नेवलगंज गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी की जान चली गई। हादसे के बाद दूसरी बाइक चला रहा युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, लखनऊ जिले के काकोरी थाना क्षेत्र के बदबदाखेड़ा गांव निवासी 52 वर्षीय हीरालाल अपनी पत्नी रूपरानी (48) के साथ रिश्तेदारी में जा रहे थे। दोनों मोहान चौकी क्षेत्र के ऊंचाद्वार गांव में रहने वाले अपने समधी रामशंकर रावत के घर बाइक से निकलें थे। दोपहर करीब ढाई बजे जब वे नेवलगंज गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दूसरी बाइक सवार हेलमेट लगाए था और हादसे के तुरंत बाद लखनऊ की दिशा में भाग निकला। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बेहतर इलाज की उम्मीद में निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। दंपती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर में मातम का माहौल है। बेटे उत्तम ने बताया कि उनके पिता खेती-बाड़ी करते थे और परिवार का सहारा थे। माता-पिता के एक साथ चले जाने से तीनों बेटे और बहुएं गहरे सदमे में हैं। पड़ोसियों के मुताबिक, परिवार होली की तैयारियों में लगा था, लेकिन एक झटके में सबकुछ बदल गया। कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि हादसा दूसरी बाइक की टक्कर से हुआ है। फिलहाल तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरार बाइक चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को सामने ला दिया है। त्योहारों के समय सड़कों पर भीड़ और आवाजाही बढ़ जाती है, ऐसे में थोड़ी सी असावधानी भी भारी पड़ सकती है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन