Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में हुए सनसनीखेज दंपति हत्याकांड में पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है।

एजेंसियों पर भारी भीड़, सिलिंडर खत्म होने से रोज लौट रहे उपभोक्ता

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

ग़रीब नवाज़ की चौखट पर इज़हार खान की फरियाद : कुलदीप सिंह सेंगर के लिए मांगा इंसाफ़

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Jan 4, 2026
Post views : 350

“ख़्वाजा साहब की दर से कभी खाली नहीं लौटती दुआ” – इज़हार खान

उन्नाव। न्याय की आस और भरोसे के साथ अजमेर शरीफ की पवित्र धरती पर एक बार फिर दुआओं की गूंज सुनाई दी। पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सुप्रीम कोर्ट से जमानत निलंबित होने के बाद उनके लिए प्रार्थना और दुआओं का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद बांगरमऊ के पूर्व अध्यक्ष इज़हार खान उर्फ गुड्डू राजस्थान के अजमेर स्थित विश्वविख्यात दरगाह शरीफ पहुंचे और सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की बारगाह में चादर चढ़ाकर इंसाफ की दुआ मांगी। दरगाह परिसर में इज़हार खान ने पूरे अदब और एहतराम के साथ हाजिरी लगाई। उन्होंने सज्जादानशीन सूफी सैयद कुतूबुद्दीन ‘सखी’ को अर्जी सौंपी और अपनी बात रखते हुए कहा कि कुलदीप सिंह सेंगर को एक गहरी साजिश के तहत फंसाया गया है। उनका कहना था कि अदालत के समक्ष कई तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, जिससे सच्चाई दब गई। इज़हार खान ने दो टूक कहा कि सेंगर निर्दोष हैं और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। इज़हार खान ने भावुक होते हुए कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह इंसाफ, अमन और मोहब्बत का सबसे बड़ा पैगाम देती है। यहां से उठी दुआ कभी बेअसर नहीं जाती। उन्होंने विश्वास जताया कि ख्वाजा साहब की रहमत से सच सामने आएगा और कुलदीप सिंह सेंगर को न्याय जरूर मिलेगा। उनके शब्दों में एक उम्मीद थी, एक भरोसा था और उस इंसाफ की तलाश थी, जो देर से ही सही, लेकिन आता जरूर है। अजमेर शरीफ में दुआ के दौरान उनके साथ मौजूद लोगों ने भी एक स्वर में कुलदीप सिंह सेंगर की रिहाई की कामना की। सभी ने इसे केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि न्याय की लड़ाई बताया। दरगाह परिसर में मौजूद हर शख्स की जुबां पर एक ही बात थी कि जब इंसाफ की गुहार ख्वाजा साहब की चौखट पर पहुंचती है, तो मायूस होकर वापस नहीं लौटती। इस दुआ और फरियाद के साथ इज़हार खान ने उम्मीद जताई कि लंबे समय से चल रही यह कानूनी लड़ाई अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंचेगी और सच की जीत होगी। अजमेर शरीफ से उठी यह आवाज उनके समर्थकों के लिए नई उम्मीद और हौसले का संदेश बनकर लौटी है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन