Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

नानी के दसवां संस्कार के बाद : नदी में डूबे गौरव का गोताखोरों ने दूसरे दिन खोज निकाला शव!

मुनीश गुप्ता

Fri, Nov 14, 2025
Post views : 112

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद बरेली में थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के ग्राम बाकरगंज समीप बह रही बहगुल नदी में तीन भाई नाहने पहुँचे थे जहाँ एक भाई अमन गोता लगने के साथ डूबने से बाल बाल बच गया जिसे बचाने को दौड़े ममरे-फुफेरे भाई गहरे पानी में शमा गए।

आपको ज्ञात कराते चलें कि गुरुवार दोपहर ग्राम बाकरगंज में रहने बाली एक सौ वर्ष से अधिक की नानी पांच दिन पूर्व गुजर चुकी थी जिनके दसवां संस्कार में शामिल होने को परिजनों समेत बरेली निवासी अमन (26)मगन (23)और गौरव (31) पहुँचे थे जहाँ मेहमान व ग्रामीण दसवां संस्कार में शामिल होकर घर लौट आए थे किन्तु कुछ देर बाद अमन-मगन और गौरव दो महिलाओं तथा दो छोटे बच्चों के साथ पुनः नदी घाट पर नहाने पहुँचे जहाँ कुछ वीडियो सेल्फी भी बनाए करीब दो-ढाई बजे नदी के गहरे पानी में अमन डूबने लगा जिसे डूबता देख सगा भाई मगन व उसका फुफेरे भाई गौरव बचाने दौड़ा जहाँ से अमन कई गोते खाने के बाद डूबने से बच गया किन्तु अमन को बचाने के लिए पानी में छलाँग लगाने बाले मगन व गौरव गहरे पानी में डूब गए थे घटना के बाद नदी घाट पर चीख पुकार मच गई थी।घटना की सूचना पर ग्रामीण व परिजन दौड़ते हुए नदी घाट पर पहुँचे थे।

परिजनों की सूचना पर थाना पुलिस ने गोताखोरों को बुलबाया जो देर शाम पहुँच सके किन्तु इससे पूर्व गुरुवार को ही गाँव के गौता खोरों ने नदी में छलांग लगाकर आधा घंटे बाद अमन को बरामद कर लिया था जिसके पेट से पानी निकालने के बाद इलाज हेतु बरेली भेजा गया कि रास्ते में दम तोड़ दिया था।देर शाम पहुँचे अन्य गौताखोरों ने नदी में छलांग लगाकर गौरव की तलाश की किन्तु देर रात्रि तक कोई पता नहीं लग सका था।शुक्रवार सुबह 10:00 बजे करीब गौताखोरों की मेहनत रंग लाई और गौरव का शव बरामद कर लिया शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

वहीं इस मामले पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और संबंधित कार्यवाही शुरू कर दी है।

Tags :

Bareilly news

Uttar Pradesh news

Bareilly accident

Fatehganj poorvi news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन